Facebook Pixel

Priya Ram, Priya Nirmal-Hard Cover

Special Price ₹590.75 Regular Price ₹695.00
15% Off
In stock
SKU
9789360867041
- +
Share:
Codicon

निर्मल वर्मा और रामकुमार के बीच सहोदर होने के अलावा जो एक साझा सूत्र रहा, वह है जीवन और संसार को देखने का उनका ढंग। प्रकृति से किंचित अलग होने के बावजूद रचना और अनुभव के सत्य को पहचानने और अर्जित करने की उनकी आकांक्षा एक ही मूल से जुड़ी लगती है। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से लिखे गए ये पत्र दोनों भाइयों के बचपन तक भी जाते हैं, और उनके स्वप्नों के अन्तस्तल तक भी। इन्हें पढ़ते हुए हम महसूस कर पाते हैं कि निर्मल वर्मा के रूप में हम जिस कथाकार को जानते हैं, उसके बनने की प्रक्रिया क्या रही होगी।

ये पत्र निर्मल वर्मा के जीवन के उन पहलुओं से भी हमें परिचित कराते हैं, जिनसे साधारण पाठक परिचित नहीं है। एक संघर्षरत युवा लेखक, विदेश में भटकता एक कलाप्रेमी, एक बच्ची के नये-नये बने पिता, पहली पत्नी के साथ उनका जीवन, कम्युनिज़्म से उनके बदलते रिश्ते, और लेखक के रूप में उनके आत्म का विकास, यह सब एक ‌फ़ि‍ल्म की तरह इन पत्रों में हमारे सामने आता है।

पुस्तक में इन पत्रों के अलावा भी कुछ संग्रहणीय सामग्री संकलित है जिसमें निधनोपरांत निर्मल वर्मा को लिखा रामकुमार का एक मार्मिक पत्र भी है। इस पुस्तक से गुज़रना अपने प्रिय लेखक को और नज़दीक से जानना है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Gagan Gill
Publication Year 2024
Edition Year 2024, Ed. 1st
Pages 200p
Price ₹695.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Priya Ram, Priya Nirmal-Hard Cover
Your Rating
Nirmal Verma

Author: Nirmal Verma

निर्मल वर्मा

निर्मल वर्मा हिन्दी कथा-साहित्य के अन्यतम हस्ताक्षर हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल, 1929 को शिमला में हुआ। वे अपने मौलिक लेखन के लिए जितने लोकप्रिय रहे, उतने ही विश्व-साहित्य के अपने अनुवादों के लिए। वैचारिक चिन्तन और हस्तक्षेप के लिए भी समादृत। लेखन के लिए भारतीय ज्ञानपीठ, साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता और पद्मभूषण सहित अनेक पुरस्कार और सम्मान उन्हें मिले। भारत सरकार द्वारा 2005 में नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किये गये। उसी वर्ष 25 अक्तूबर को नई दिल्ली में देहावसान। 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top