Facebook Pixel
Author

Pandit Amarnath

2 Books

पंडित अमरनाथ

पंडित अमरनाथ (1924-96) को स्व. उस्ताद अमीर खान साहब द्वारा शुरू किये गए इंदौर घराने के अग्रणी गायक के रूप में मान्यता प्राप्त है। उनका जन्म लाहौर के निकट झंग गाँव में हुआ और लाहौर में शुरुआती सालों में उन्होंने प्रोफ़ेसर बी.एन. दत्ता से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की। संगीत-आलोचक डॉ. राघव मेनन ने उन्हें बीसवीं सदी के चार महानतम संगीतकारों में से एक का दर्जा दिया है। गायक, संगीतकार, गुरु और लेखक के रूप में प्रख्यात पं. अमरनाथ ने फ़िल्म ‘गरम कोट’ में संगीत निर्देशन किया और इस फ़िल्म में लता मंगेशकर के गाए गीत ख़ूब प्रसिद्ध हुए। आनेवाली पीढ़ियों के लिए वे कला का एक भव्य और उदात्त ख़ज़ाना छोड़कर गए। उनके जीवन और संगीत के बारे में और जानकारी के लिए देखें और सुनें : www.panditamarnath.in

Back to Top