Facebook Pixel

Laanat Ka Pyala

Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹224.25 Regular Price ₹299.00
25% Off
In stock
SKU
Laanat Ka Pyala

- +
Share:
Codicon

अदनान ‘शाम के पृष्ठ पर एक असम्भव की तरफ़’ खुलते क​वि हैं। कविता में ऐसी डूब विरल है। समकालीन संकटों के साये में यह कवि सिर्फ़ अपने देस, मुलुक और अपनी ज़बान का नहीं—अचम्भित और दबी-सहमी मनुष्यता का गहन पर्यवेक्षक और उसकी मरम्मत में मुस्तैद कारीगर भी है। अपने सन्ताप और अपनी घुटन को अदनान ने इतना कसा, इतना भुगता, इतना तपाया है कि उसकी निष्पत्ति में ही ऐसी कविता पैदा हो सकती है जिसमें ‘झाड़ियों सी जलती है रात।’ उस्ताद अमीर ख़ान कहते थे कि नग़्मा वही नग़्मा है जिसे रूह सुने और रूह सुनाए। अपने मर्म में संगीत का रुख़ करने वाली अदनान की कविता भी सच्चाई की इस असाधारण कसौटी पर खरा उतरती महसूस होती है।

‘लानत का प्याला’ संग्रह की कविताओं का शीर्षक—क्रम देखो तो वो भी मानो दूर तक खिंची चली आती एक लम्बी कविता है या अलग-अलग कविताओं की लड़ी। प्रेम और उदासियों से रची-बिंधी और नये-नये चक्कर बनाती कविताओं में नागरिक जीवन के तहस-नहस होने का दर्दनाक, ऐतिहासिक सिलसिला इस कदर बेकली और रुंधी हुई ख़ामोशी में दर्ज हुआ है कि पढ़ते हुए एक गहरी टूट, एक तीखी शर्मिंदगी दिल में पैबस्त हुई जाती हैं। उनकी चोटें हमारी याददिहानी हैं। आने वाली पीढ़ियाँ पढ़कर जानेंगी कि उनका कवि सिर्फ़ कविता नहीं कर रहा था।

वह प्रकांडता और पांडित्य की धज से फूटने वाला कवि नहीं, सुदूर स्मृति के देहातों से टूटा-निकला एक कवि है जो यातना और दुष्चक्र का एक असाधारण बिंब बना रहा है, जिसे मालूम है प्रचंड आँधियाँ चल रही हैं और नयी गर्जनाएँ उसकी ओर लपकती आ रही हैं, वह कुछ-कुछ ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ़ सॉल्टियूड’ उपन्यास के आत्मनिर्वासित और अकेले, बूढ़े जिप्सी कीमियागर मेल्केदिएस जैसा है जिसे दुनिया के विकट यथार्थों जितना ही यक़ीन अपनी नाज़ुक, अपार कल्पनाओं पर है लेकिन वो अवश्यंभाविता के लिए नहीं मानवीय प्रयत्न और जिजीविषा के लिए खड़ा है। अदनान को यक़ीनन कविता से किसी सर्वकालिक महानता का तोहफ़ा नहीं चाहिए, जो चाहिए वो यहाँ पेश है!

—शिवप्रसाद जोशी 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 184p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Laanat Ka Pyala
Your Rating
Adnan Kafeel Darwesh

Author: Adnan Kafeel Darwesh

अदनान कफ़ील दरवेश

अदनान कफ़ील दरवेश का जन्म 30 जुलाई, 1994 को ग्राम गड़वार, ज़िला बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद अदनान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी साहित्य में एम.ए. और पी-एच.डी. किया। उनके दो कविता-संग्रह ‘ठिठुरते लैम्प पोस्ट’ और ‘नीली बयाज़’ प्रकाशित हैं। कविताओं के लगभग सभी भारतीय भाषाओं सहित अंग्रेजी और स्पेनिश में भी अनुवाद प्रकाशित हुए हैं। उन्हें ‘भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार’ (2018) से सम्मानित किया गया है।

ई-मेल : [email protected] 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top