Facebook Pixel

Nepal Urfa Lattha Paar Ki Diary

Author: Ravindra Bharti
Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹371.25 Regular Price ₹495.00
25% Off
In stock
SKU
Nepal Urfa Lattha Paar Ki Diary

- +
Share:
Codicon

‘नेपाल उर्फ़ लट्ठा पार की डायरी’ के केन्द्र में नेपाल और भारत का समाजवादी आन्दोलन है, ख़ासकर 1940 से लेकर 1980 के बीच का समय। वह दौर जब नेपाली जन-गण ने पहले राणाशाही और उसके बाद राजशाही के विरुद्ध निर्णायक संघर्षों के द्वारा लोकतांत्रिक अधिकार हासिल किये।

इस संघर्ष में भारत के समाजवादी नेताओं की उल्लेखनीय और मार्गदर्शक भूमिका रही। रिपोर्ताज के रूप में लिखी गई इस पुस्तक का आरम्भ ही जयप्रकाश नारायण और उनके साथियों द्वारा हज़ारीबाग़ जेल को तोड़कर नेपाल जाने से होता है।

यह पुस्तक बहुत बारीकी से न सिर्फ़ नेपाली जन आन्दोलन के सूक्ष्म ब्योरों को अंकित करती है बल्कि इससे समाजवादी नेताओं की वैश्विक सोच और विश्व-दृष्टि का भी पता चलता है।

एक कार्यकर्ता की दृष्टि से दिखता इस पुस्तक में निबद्ध समय हमें उन प्रश्नों पर भी विचार करने को प्रेरित करता है जो सत्ता और शक्ति-केन्द्रों के स्वार्थी चरित्र से जुड़े हैं। इतिहास जिन्होंने बनाये, यह उनकी दास्तान है। मामूली आदमी के ओज का इतिहास।

 सबसे अहम जो चीज़ इस वृत्तान्त में दिखाई देती है वह है भारत और नेपाल के लोगों का एकत्व भाव। गहरे अध्ययन, यात्राओं और भेंट-मुलाक़ातों से प्राप्त ऐतिहासिक तथ्यों को अपने पाठ में बुनते हुए रवीन्द्र भारती यहाँ इतिहास के कई भुला‌ दिये गए अध्यायों को प्रकाशित करते हैं और ज़मीन से जुड़े लोगों को ऊर्जावान बनाते हैं।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 200p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 21 X 13.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Nepal Urfa Lattha Paar Ki Diary
Your Rating
Ravindra Bharti

Author: Ravindra Bharti

रवीन्द्र भारती

आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘जड़ों की आख़िरी पकड़ तक’, ‘धूप के और क़रीब’, ‘यह मेरा ही अंश है’, ‘नचनिया’, ‘नाभिनालऔर जगन्नाथ का घोड़ा’ (कविता-संग्रह); ‘कम्पनी उस्ताद’, ‘फूकन का सुथन्ना’, ‘जनवासा’, ‘अगिन तिरियाऔर कौआहंकनी’ (नाटक)।

उनकी कविताएँ कई भाषाओं में अनूदित हुई हैं। नाटकों के भी अनेक मंचन हुए हैं जिन्हें रंगकर्मियों और दर्शकों, सभी ने सराहा है। कौआहंकनीनाटक पर फिल्म भी बनी है।

सम्मान और पुरस्कार : बिहार राष्ट्रभाषा परिषद का विशिष्ट साहित्य सेवा सम्मान, दिनकर सम्मान, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार से सीनियर फेलोशिप।

सम्पर्क : ravinderbharti12@yahoo.com

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top