Facebook Pixel
Author
Manjit Thakur

Manjit Thakur

1 Books

मंजीत ठाकुर

मंजीत ठाकुर पेशे से पत्रकार हैं। झारखंड के मधुपुर में जन्मे मूलतः मिथिला के गाँव ठाहर के निवासी हैं। उन्होंने आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो और टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा के बाद भारतीय फ़िल्म और टेलिविज़न संस्थान, पुणे से फ़िल्म की पढ़ाई की। पत्रकारिता की शुरुआत ‘नवभारत टाइम्स’ से हुई। ‘डीडी न्यूज़’ में लम्बा वक़्त बिताने के बाद ‘इंडिया टुडे’ और ‘पॉकेट एफ़एम’ में भी रहे। ‘ये जो देश है मेरा’, ‘बंगाल में भाजपा’ और ‘गर्भनाल’ उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं।

2014 में ‘डीडी न्यूज़’ के लिए उन्होंने गंगा-पथ की यात्रा की और इस नदी से जुड़ी समस्याओं, आख्यानों, लोक-परम्पराओं, प्रदूषण तथा स्थानीय समस्याओं को नज़दीक से जाना और ‘डीडी’ पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, ‘ताकि बहती रहे गंगा’ बनाई। वे ‘इंडिया टुडे’ में नदियों पर आधारित ‘नदीसूत्र’ और वेब पोर्टल ‘जनपथ’ में पर्यावरणीय मसलों पर ‘पंचतत्व’ नामक साप्ताहिक कॉलम भी लिखते हैं। फ़िलहाल दिल्ली में रहते हैं और सात भाषाओं के वेब पोर्टल ‘आवाज़ : द वॉयस’ के एडिटर हैं।

ई-मेल : [email protected] 

Back to Top