Facebook Pixel

Udti Dhool

Translator: Anuradha Sharma
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹224.25 Regular Price ₹299.00
25% Off
In stock
SKU
Udti Dhool

- +
Share:
Codicon

कौन आएगा!

किसकी आहट पर मिट्टी के कान लगे हैं!

ख़ुशबू किसको ढूँढ रही है!

शबनम का आशोब समझ

और देख कि उन फूलों की आँखें

किस का रस्ता देख रही हैं

किसकी ख़ातिर

क़रया-क़रया

जाग रहा है

सूना रस्ता गूँज रहा है

किसकी ख़ातिर!!

तनहाई के हौल नगर में

शब-भर गिरते पत्तों की आवाज़ें

चुनता रहता हूँ

अपने सर पर तेज़ हवा के नौहे

सुनता रहता हूँ

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Anuradha Sharma
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 232p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Udti Dhool
Your Rating

Author: Amjad Islam Amjad

अमजद इस्लाम अमजद

अमजद इस्लाम अमजद की पैदाइश 4 अगस्त, 1944 को लाहौर शहर में हुई। अमजद इस्लाम अमजद की शायरी का तअल्लुक़ ज़्यादातर नाज़ुक इंसानी जज़्बात और इश्क़ और उसकी महरूमी से है। उन्होंने इंसान और उसकी गुज़रती उम्र के छलावे की रस्सी से झूलते हुए उसके हलके अहंकार को भी अपनी शायरी में नक़्श किया है। उन्होंने शायरी के साथ साथ तनक़ीद, सफ़रनामे और टीवी ड्रामे भी लिखे हैं।

उनकी किताबों में ‘बर्ज़ख़’, ‘अक्स’, ‘सातवाँ दर’, ‘ज़रा फिर से कहना’ (शेरी मजमूए), ‘आँखों में तेरे सपने’ (गीत), ‘शहर दर शहर’ (सफ़रनामा) और ‘वारिस’ और ‘दहलीज़’ (ड्रामे) क़ाबिल-ए-ज़िक्र हैं।

उन्हें पाकिस्तान में शायरी और अदब के बड़े सम्मान ‘प्राइड ऑफ़ परफ़ॉरमेंस’ और ‘सितारा-ए-इम्तियाज़’ से नवाज़ा गया है।

उनका निधन 10 फ़रवरी, 2023 में हुआ। 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top