Facebook Pixel

Electronic Patrakarita-Text Book

ISBN: 9788180319549
Edition: 2026, Ed. 2nd
Language: Hindi
Publisher: Lokbharti Prakashan
₹350.00
In stock
SKU
9788180319549
- +
Share:
Codicon

सूचना क्रान्ति के इस युग में, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र जैसे रेडियो, एफएम. चैनल, टेलीविज़न, फ़ोटोग्राफ़ी तथा टेलीविज़न प्रोडक्शन के क्षेत्र में, रोज़गार के अवसर निरन्तर बढ़ते जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के तकनीकी एवं प्रायोगिक पक्ष को समझने के लिए हिन्दी की ऐसी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, जो भावी पत्रकारों को इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता का आधुनिक एवं प्रायोगिक ज्ञान उपलब्ध करा सकें।

यह पुस्तक विशेष रूप से टेलीविज़न, रेडियो, फ़ोटोग्राफ़ी, फ़िल्म एवं इंटरनेट के क्षेत्र में क़दम रखनेवाले युवा पत्रकारों को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

इस पुस्तक में इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फ़ोटोग्राफ़ी, रेडियो तथा टेलीविज़न चैनलों की कार्यप्रणाली, प्रयोग होनेवाले उपकरण, प्रोडक्शन टीम की भूमिका, स्क्रिप्‍ट राइटिंग, कैमरे एवं लाइटिंग का प्रयोग तथा वीडियो एडिटिंग को सरल-सहज तरीक़े से समझाया गया है। पुस्तक में इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रयोग होनेवाले शब्दों एवं उपकरणों का शब्दकोश भी दिया गया है जिससे कि टेलीविज़न, फ़ोटोग्राफ़ी तथा रेडियो के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले छात्रों के साथ जनमानस भी इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता की दुनिया को भली-भाँति समझ सकें।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2014
Edition Year 2026, Ed. 2nd
Pages 272p
Price ₹350.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 23.5 X 15.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Electronic Patrakarita-Text Book
Your Rating
Dr. Ajay Kumar Singh

Author: Dr. Ajay Kumar Singh

अजय कुमार सिंह

डॉ. अजय कुमार सिंह हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के समन्वयक शोध केंद्र, परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examination) तथा विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका 'संचार मीमांसा' (International Research Journal) के प्रधान संपादक हैं। पत्रकारिता और अकादमिक क्षेत्र, दोनों में उनका व्यापक अनुभव रहा है। इससे पूर्व वे लबली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में पत्रकारिता और फिल्म निर्माण विभाग में प्रोफेसर एवं डीन के पद पर भी कार्यरत रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें अनेकों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
ई-मेल: [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top