Facebook Pixel

Sirf Patrakarita

Edition: 2013, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Lokbharti Prakashan
As low as ₹275.00 Regular Price ₹275.00
In stock
SKU
Sirf Patrakarita

- +
Share:
Codicon

नई सदी की पत्रकारिता के समक्ष विभिन्न चुनौतियाँ हैं। मिशन पत्रकारिता का स्थान पेशेवर पत्रकारिता ने लिया है। ऐसे में वही समाचार-पत्र, मीडिया हाउस और संवाददाता अपने को स्थापित कर पाएगा, जो प्रशिक्षण के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीकों में दक्ष होगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन के कारण प्रशिक्षण की आवश्यकता अनिवार्य हो चुकी है। वर्तमान में युवा पीढ़ी काफ़ी संख्या में पत्रकारिता का प्रशिक्षण ले रही है। यह पुस्तक पत्रकारिता के क्षेत्र में युवा समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

इस पुस्तक में पत्रकारिता के स्वरूप, संचार प्रक्रिया तथा मॉडल, समाचार एवं उसके तत्त्व, तथा प्रिंट पत्रकारिता में समाचार सम्पादन, मुद्रण एवं पृष्ठ सज्जा, फ़ोटो पत्रकारिता, प्रेस सम्बन्धी क़ानून समेत पत्रकारिता के विविध आयामों को अत्यन्त सहज तरीक़े से समझाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक में प्रिंट पत्रकारिता को भली-भाँति समझने के लिए पारिभाषिक शब्दावली भी दी गई है जो कि इसकी उपादेयता बढ़ाती है। यह पुस्तक विभिन्न विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता में स्नातक (बी.जे.एम.सी.), स्नातकोत्तर (एम.जे.एम.सी.) कर रहे विद्यार्थियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध हो, ऐसा प्रयास किया गया है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2013
Edition Year 2013, Ed. 1st
Pages 280p
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 24 X 16 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Sirf Patrakarita
Your Rating
Dr. Ajay Kumar Singh

Author: Dr. Ajay Kumar Singh

अजय कुमार सिंह

डॉ. अजय कुमार सिंह हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के समन्वयक शोध केंद्र, परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examination) तथा विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका 'संचार मीमांसा' (International Research Journal) के प्रधान संपादक हैं। पत्रकारिता और अकादमिक क्षेत्र, दोनों में उनका व्यापक अनुभव रहा है। इससे पूर्व वे लबली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में पत्रकारिता और फिल्म निर्माण विभाग में प्रोफेसर एवं डीन के पद पर भी कार्यरत रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें अनेकों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
ई-मेल: [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top