Facebook Pixel

Social Media : Sidhant Prayog Aur Prabhav

Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Lokbharti Prakashan
As low as ₹296.25 Regular Price ₹395.00
25% Off
In stock
SKU
Social Media : Sidhant Prayog Aur Prabhav

- +
Share:
Codicon

आज का युग डिजिटल क्रांति का युग है, जहाँ सोशल मीडिया ने संचार, सूचना और अभिव्यक्ति के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। 'सोशल मीडिया सिद्धांत, प्रयोग और प्रभाव' पुस्तक इसी परिवर्तनशील डिजिटल दुनिया को समझने का एक समग्र प्रयास है। यह पुस्तक इंटरनेट के उद्भव और विकास से लेकर ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया की अवधारणा, व्यवहार और रणनीतियों तक की विस्तृत चर्चा प्रस्तुत करती है।

पुस्तक में सोशल मीडिया पत्रकारिता, सामग्री निर्माण, तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सूचना के प्रसार की प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक ढंग से समझाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े जोखिम, नैतिकता और नियमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया गया है। वर्तमान तकनीकी परिवेश को ध्यान में रखते हुए इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), चैटबॉट्स, ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक तकनीकों के सोशल मीडिया में बढ़ते उपयोग, संभावनाओं और चुनौतियों का विश्लेषण भी शामिल है।

इसके अतिरिक्त पुस्तक में सोशल मीडिया अनुसंधान की प्रविधियाँ, भविष्य की दिशा और प्रमुख शब्दावली को भी व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया है।

यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पत्रकारिता एवं जनसंचार के अध्येताओं तथा डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक उपयोगी और मार्गदर्शक ग्रंथ सिद्ध होगी।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 250p
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 24 X 16 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Social Media : Sidhant Prayog Aur Prabhav
Your Rating
Dr. Ajay Kumar Singh

Author: Dr. Ajay Kumar Singh

अजय कुमार सिंह

डॉ. अजय कुमार सिंह हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के समन्वयक शोध केंद्र, परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examination) तथा विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका 'संचार मीमांसा' (International Research Journal) के प्रधान संपादक हैं। पत्रकारिता और अकादमिक क्षेत्र, दोनों में उनका व्यापक अनुभव रहा है। इससे पूर्व वे लबली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में पत्रकारिता और फिल्म निर्माण विभाग में प्रोफेसर एवं डीन के पद पर भी कार्यरत रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें अनेकों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
ई-मेल: [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top