Dr.Madhuri Yadav
1 Books
डॉ. माधुरी यादव
डॉ. माधुरी यादव का जन्म 15 अप्रैल 1981 को महू जिला-इंदौर, म.प्र. में हुआ।
एम.ए., संस्कृत, हिन्दी, पी-एच.डी. संस्कृत तथा यू.जी.सी. नेट परीक्षा हिन्दी एवं संस्कृत से करने के उपरांत विद्या भवंस पब्लिक स्कूल, मांगलिया, इंदौर, विद्यासागर पब्लिक स्कूल, बिचौली मर्दाना, इंदौर तथा शासकीय स्नातक महाविद्यालय, पिथमपुर, जिला-धार, मध्य प्रदेश में अध्यापन कार्य किया।
जनजाति अनुसंधान एवं विकास संस्था, जनजातीय कार्य विभाग, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल में अनुसंधान अधिकारी के पद पर कार्यरत।
विभिन्न पुस्तकों का लेखन, संपादन तथा जनजातीय बोलियों के शब्दकोशों पर कार्य किया। जनजातीय चित्र-शिल्प, प्रकृति-पूजा का पर्व इंदल, बैगानी शब्दकोश, भिलाली हिंदी शब्दकोश, बारेली शब्दकोश, मवासी हिंदी शब्दकोश, भीली हिंदी शब्दकोश, कोरकू हिंदी शब्दकोश, गोंड पेंटिंग, संग्रहालय प्रादर्श, मवासी जनजाति के पारंपरिक लोकगीत, पारंपरिक भीली गीत तथा जनजातीय बांस शिल्प इत्यादि पुस्तकें व रिपोर्ट प्रकाशित।
सम्पर्क : सी-12, रेडियो कॉलोनी, रेजीडेंसी एरिया, इंदौर-452001 म.प्र.
ई-मेल : [email protected]



