Santulit Bhojan

As low as ₹382.50 Regular Price ₹450.00
You Save 10%
In stock
Only %1 left
SKU
Santulit Bhojan
- +

भोजन का हमारे स्वास्थ्य से गहरा सम्बन्ध है। जीवित रहने के लिए ऊर्जा और रोगों से लड़ने की क्षमता हमें भोजन से ही मिलती है। इसके लिए ज़रूरी है कि जो भोजन हम लेते हैं, उसमें सभी आवश्यक तत्त्व शामिल हों, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे देश की ज़्यादातर आबादी को सन्तुलित भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता। इसी कारण कुपोषण आज हमारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।

इसका एक बड़ा कारण सन्तुलित आहार के बारे में सही जानकारी न होना है। इस पुस्तक में भोजन में शामिल विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलनेवाले पोषक तत्त्वों के साथ-साथ ऐसे सस्ते और सहज उपलब्ध भोज्य पदार्थों की जानकारी दी गई है जिनसे हम अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी सारी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। एक अत्यन्त उपयोगी गाइड बुक है ‘सन्तुलित भोजन’।

More Information
Language Hindi
Format Hard Back, Paper Back
Publication Year 2019
Edition Year 2019, Ed. 1st
Pages 152p
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publisher Rajkamal Prakashan
Write Your Own Review
You're reviewing:Santulit Bhojan
Your Rating
Premchandra Swarnkar

Author: Premchandra Swarnkar

प्रेमचन्द्र स्वर्णकार

शिक्षा : बी.एससी., एम.बी.बी.एस., एम.डी. (पैथोलॉजी)।

प्रथम श्रेणी चिकित्सा-विशेषज्ञ (पैथोलॉजी), ‘हेल्थ एंड न्यूट्रिशन’ पत्रिका, मुम्बई के पूर्व विशेषज्ञ सलाहकार। विगत चार दशक से मानव-स्वास्थ्य एवं चिकित्सा-विज्ञान सम्बन्धी सैकड़ों लेख देश की प्रमुख स्वास्थ्य एवं पारिवारिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

प्रकाशित पुस्तकें : एड्स पर हिन्दी की पहली पुस्तक ‘महारोग एड्स’ के अलावा मानव स्वास्थ्य और चिकित्सा-विज्ञान पर 30 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। साथ ही कुछ साहित्यिक पुस्तकें—‘नहीं, यह व्यंग्य नहीं’, ‘मीटिंग चालू आहे’ और काव्य-संकलन ‘मायने बदल चुके हैं’ तथा लघु कथा-संकलन ‘टुकड़ा-टुकड़ा सच’ भी प्रकाशित।

पुरस्कार : 'डॉ. मेघनाद साहा राष्ट्रीय पुरस्कार’, 'आर्यभट पुरस्कार’, 'राजीव गांधी मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार’, ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’, ‘वाङ्मय पुरस्कार’, ‘डॉ. शैलेन्द्र खरे स्मृति सम्मान’ आदि।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top