Facebook Pixel

Hindustani Shastriya Sangeet Ka Shabd Kosh

Author: Pandit Amarnath
Translator: Rakesh Pathak
Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹505.75 Regular Price ₹595.00
15% Off
In stock
SKU
Hindustani Shastriya Sangeet Ka Shabd Kosh

- +
Share:
Codicon

पंडित अमरनाथ को ‘संगीतकारों का संगीतकार’ कहा जाता है। इस कोश में उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की तकनीकी शब्दावली को जन साधारण के हितार्थ बहुत आसान शब्दों में प्रस्तुत किया है।

‘आवर्त’ और ‘खरज भरना’ जैसे जट‌िल पदों से लेकर ‘मूर्छना’ और ‘श्रुति’ जैसी सांगीतिक शब्दावली को व्याख्यायित करते हुए यहाँ वे हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की उन परम्पराओं, उसके दार्शनिक और कला-पक्षों को सहृदय श्रोताओं-पाठकों के लिए बोधगम्य कर रहे हैं जिनका ज्ञान अभी तक उस्तादों और पारखी जनों तक ही सीमित था।

संगीत क्षेत्र के महान गुरुओं की प्रसिद्ध उक्त‌ियों और प्रचलित कहावतों-मुहावरों की पृष्ठभूमि और अर्थ-विश्लेषण इस शब्दकोश को और भी पठनीय तथा रुचिकर बनाता है। पंडित अमरनाथ इनकी व्युत्पत्त‌ि व संगीत के अभ्यास व प्रस्तुति में उनके निह‌ितार्थों को दिलचस्प ढंग से स्पष्ट करते हैं।

पुस्तक की विशेष उपल‌िब्ध‌ रेखा भारद्वाज की प्रस्तावना और पंडितजी की सुपुत्री बिन्दु चावला द्वारा‌ लि‌खित उनका जीवन- परिचय है। संगीतप्रेमी पाठकों, छात्रों, भाषाविदों और इत‌िहास अध्येताओं के लिए यह पुस्तक समान रूप से उपयोगी है।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Rakesh Pathak
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 216p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22.5 X 14.5 X 2.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Hindustani Shastriya Sangeet Ka Shabd Kosh
Your Rating

Author: Pandit Amarnath

पंडित अमरनाथ

पंडित अमरनाथ (1924-96) को स्व. उस्ताद अमीर खान साहब द्वारा शुरू किये गए इंदौर घराने के अग्रणी गायक के रूप में मान्यता प्राप्त है। उनका जन्म लाहौर के निकट झंग गाँव में हुआ और लाहौर में शुरुआती सालों में उन्होंने प्रोफ़ेसर बी.एन. दत्ता से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की। संगीत-आलोचक डॉ. राघव मेनन ने उन्हें बीसवीं सदी के चार महानतम संगीतकारों में से एक का दर्जा दिया है। गायक, संगीतकार, गुरु और लेखक के रूप में प्रख्यात पं. अमरनाथ ने फ़िल्म ‘गरम कोट’ में संगीत निर्देशन किया और इस फ़िल्म में लता मंगेशकर के गाए गीत ख़ूब प्रसिद्ध हुए। आनेवाली पीढ़ियों के लिए वे कला का एक भव्य और उदात्त ख़ज़ाना छोड़कर गए। उनके जीवन और संगीत के बारे में और जानकारी के लिए देखें और सुनें : www.panditamarnath.in

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top