Facebook Pixel
Author

Rakesh Pathak

0 Books

राकेश पाठक

राकेश पाठक डुमराँव के पारम्परिक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने पिता, प्रख्यात संगीतज्ञ पं. गंगाधर पाठक से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने नौ वर्षों (2014-2023) तक कथक केन्द्र (संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली) के शिक्षण संकाय के सदस्य के रूप में कार्य किया है। पंडित बिरजू महाराज के संस्थान कलाश्रम में छह वर्षों तक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन के अध्यापन संकाय में रहे हैं। 1999 से गुरु-शिष्य परम्परा के तहत TYAAG में अध्यापन किया। दो वर्षों (2007-09) तक केन्द्रीय दूरदर्शन अभिलेखागार में संगीत संग्रह में संगीत विषय के विशेषज्ञ के रूप में सहायता की। वर्तमान में साहित्य कला परिषद, दिल्ली सरकार में सहायक सचिव (संगीत और नृत्य) के रूप में कार्यरत हैं।

All Rakesh Pathak Books
Not found
Back to Top