Facebook Pixel

Baa-Hard Cover

Author: Giriraj Kishore
ISBN: 9788126728336
Edition: 2017, Ed. 2nd
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
Special Price ₹505.75 Regular Price ₹595.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126728336
Share:
Codicon

गांधी को लेकर एक बड़ा और चर्चित उपन्यास लिख चुके गिरिराज जी इस उपन्यास में कस्तूरबा गांधी को लेकर आए हैं। गांधी जैसे व्यक्तित्व की पत्नी के रूप में एक स्त्री का स्वयं अपने और साथ ही देश की आज़ादी के आन्दोलन से जुदा दोहरा संघर्ष। ऐसे दस्तावेज़ बहुत कम हैं जिनमें कस्तूरबा के निजी जीवन या उनकी व्यक्ति-रूप में पहचान को रेखांकित किया जा सका हो, नहीं के बराबर। इसीलिए उपन्यासकार को भी इस रचना के लिए कई स्तरों पर शोध करना पड़ा। जो किताबें उपलब्ध थीं, उनको पढ़ा, जिन जगहों से बा का सम्बन्ध था, उनकी भीतरी और बाहरी यात्रा की और उन लोगों से भी मिले जिनके पास बा से सम्बन्धित कोई भी सूचना मिल सकती थी।

इतनी मशक्कत के बाद आकार पा सका यह उपन्यास अपने उद्देश्य में इतनी सम्पूर्णता के साथ सफल हुआ है, यह सुखद है। इस उपन्यास से गुज़रने के बाद हम उस स्त्री को एक व्यक्ति के रूप में चीन्ह सकेंगे जो बापू के बापू बनने की ऐतिहासिक प्रक्रिया में हमेशा एक ख़ामोश ईंट की तरह नींव में बनी रही। और उस व्यक्तित्व को भी जिसने घर और देश की ज़िम्मेदारियों को एक धुरी पर साधा। उन्नीसवीं सदी के भारत में एक कम उम्र लड़की का पत्नी रूप में होना और फिर धीरे-धीरे पत्नी होना सीखना, उस पद के साथ जुड़ी उसकी इच्छाएँ, कामनाएँ और फिर इतिहास के एक बड़े चक्र के फलस्वरूप एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी के रूप में ख़ुद को पाना जिसकी ऊँचाई उनके समकालीनों के लिए भी एक पहेली थी। यह यात्रा लगता है कई लोगों के हिस्से की थी जिसने बा ने अकेले पूरा किया। यह उपन्यास इस यात्रा के हर पड़ाव को इतिहास की तरह रेखांकित भी करता है और कथा की तरह हमारी स्मृति का हिस्सा भी बनाता है।

इस उपन्यास में हम ख़ुद बापू के भी एक भिन्न रूप से परिचित होते हैं। उनका पति और पिता का रूप। घर के भीतर वह व्यक्ति कैसा रहा होगा, जिसे इतिहास ने पहले देश और फिर पूरे विश्व का मार्गदर्शक बनते देखा, उपन्यास के कथा-फ़ेम में यह महसूस करना भी एक अनुभव है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2016
Edition Year 2017, Ed. 2nd
Pages 280p
Price ₹595.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Baa-Hard Cover
Your Rating
Giriraj Kishore

Author: Giriraj Kishore

गिरिराज किशोर

जन्म : 8 जुलाई, 1937, मुज़फ़्फ़रनगर (उ.प्र.)। शिक्षा : एम.एस.डब्ल्यू.। 1995 में दक्षिण अफ्रीका एवं मॉरीशस की यात्रा। प्रकाशित कृतियाँ : ‘बा’, ‘लोग’, ‘चिड़ियाघर’, ‘जुगलबन्दी’, ‘दो’, ‘तीसरी सत्ता’, ‘दावेदार’, ‘यथा-प्रस्तावित’, ‘इन्द्र सुनें’, ‘अन्तर्ध्वंस’, ‘परिशिष्ट’, ‘यात्राएँ’, ‘ढाईघर’, ‘गिरमिटिया’ (उपन्यास); ‘नीम के फूल’, ‘चार मोती बेआब’, ‘पेपरवेट’, ‘रिश्ता और अन्य कहानियाँ’, ‘शहर-दर-शहर’, ‘हम प्यार कर लें’, ‘गाना बड़े गुलाम अली खाँ का’, ‘जगत्तारणी’, ‘वल्दरोजी’, ‘आन्द्रे की प्रेमिका और अन्य कहानियाँ’ (कहानी-संग्रह); ‘नरमेध’, ‘घास और घोड़ा’, ‘प्रजा ही रहने दो’, ‘जुर्म आयद’, ‘चेहरे-चेहरे किसके चेहरे’, ‘केवल मेरा नाम लो’, ‘काठ की तोप’ (नाटक); ‘ग़ुलाम-बेगम-बादशाह’ (एकांकी-संग्रह); ‘कथ-अकथ’, ‘लिखने का तर्क’, ‘संवाद सेतु’, ‘सरोकार’ (निबन्‍ध-संग्रह)। सम्मान : हिन्दी संस्थान उत्तर प्रदेश का नाटक पर 'भारतेन्दु पुरस्कार’; मध्य प्रदेश साहित्य परिषद का ‘परिशिष्ट’ उपन्यास पर 'वीरसिंह देव पुरस्कार’; उत्तर प्रदेश हिन्दी सम्मेलन द्वारा 'वासुदेव सिंह स्वर्ण पदक’; 1992 का 'साहित्य अकादेमी पुरस्कार’; 'ढाईघर’ के लिए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 'साहित्य भूषण सम्मान’; ‘महात्मा गांधी सम्मान’, हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश; 'व्यास सम्मान’, के.के. बिड़ला न्यास, नई दिल्ली; 'जनवाणी सम्मान’, हिन्दी सेवा न्यास, इटावा। निधन : 9 फरवरी, 2020

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top