Facebook Pixel

Manzil

Translator: Zahid Khan
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹179.10 Regular Price ₹199.00
10% Off
In stock
SKU
Manzil

- +
Share:
Codicon

अली सरदार जाफ़री एक बा-कमाल शायर होने के साथ-साथ शानदार कहानीकार भी थे। उनकी कहानियाँ अपने समय के दबे-कुचले तबक़ों की हालत को सामने लाती हैं। ‘मंज़िल’ नाम का ये कहानियों का मजमूआ आज़ादी से पहले 1938 में पहली बार छपकर सामने आया था, जिसमें इन्क़िलाबी जज़्बों के दूसरे पहलुओं के साथ वतन-परस्ती का जज़्बा भी साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।

ये कहानियाँ एक ज़माने तक अली सरदार जाफ़री की शायरी और उनके दूसरे साहित्यिक कामों की शोहरत के साए तले कहीं छुप-सी गई थीं। ज़ाहिद ख़ान ने हिन्दी मे इनका तर्जुमा करके न सिर्फ़ जाफ़री साहब की अदबी हैसियत के एक अहम गोशे को रौशनी में लाने का काम किया है, बल्कि उर्दू कहानी के इतिहास में सरदार जाफ़री की अहमियत को मनवाने का रास्ता भी खोल दिया है। ये कहानियाँ ज़ुल्म और जब्र से लगातार जूझ रहे आज के समाज में भी वैसी ही प्रासंगिक हैं, जैसी क़रीब एक सदी पहले थीं।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Zahid Khan
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 88p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 12.5 X 0.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Manzil
Your Rating
Ali Sardar Jafri

Author: Ali Sardar Jafri

अली सरदार जाफ़री

जन्म : 29 नवम्बर, 1913; बलरामपुर, ज़‍िला—गोंडा, उत्तर प्रदेश।

शिक्षा : पहले घर पर रहकर उर्दू-फ़ारसी और क़ुरआन मजीद की तालीम ली। फिर धार्मिक शिक्षा सुल्तानुल मदरसा, लखनऊ में। बलरामपुर लौटकर अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाख़िला। हड़ताल में हिस्सेदारी के चलते विश्वविद्यालय से निष्कासन। बाद में एंग्लो-अरेबिक कॉलेज, दिल्ली से स्नातक की उपाधि। लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. की अधूरी पढ़ाई।

आठ वृत्तचित्रों, धारावाहिकों का लेखन/निर्देशन। बाईस देशों की यात्राएँ।

रवीन्द्रनाथ ठाकुर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आज़ाद, सत्यजित राय, पाब्लो नेरुदा, शोलोखोव, पास्तरनाक, लुई अरागाँ, पुश्चेव और पॉल राब्सन जैसी हस्तियों से मुलाक़ात-सोहबत।

‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ समेत 21 पुरस्कारों से सम्मानित।

प्रकाशित रचनाएँ : ‘परवाज़’, ‘ख़ून की कहानी’, ‘अम्न का सितारा’, ‘एशिया जाग उठा’, ‘पत्थर की दीवार’, ‘लहू पुकारता है’ (कविता); ‘नई दुनिया को सलाम’, ‘यह ख़ून किसका है’, ‘पैकार’ (नाटक); ‘मंज़िल’ (कहानी); ‘लखनऊ की पाँच रातें’ (संस्मरण); ‘तरक़्क़ीपसन्‍द अदब’, ‘इक़बालशनासी’, ‘पैग़म्बराने-सुख़न’, ‘ग़ालिब का सूफ़ियाना ख़याल’ (आलोचना); ‘दीवान-ए-मीर’, ‘दीवान-ए-ग़ालिब’, ‘कबीर बानी’ (सम्पादन)।

निधन : 1 अगस्त, 2000 को मुम्बई में।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top