Facebook Pixel

Goshalak-Hard Cover

ISBN: 9788183617895
Edition: 2015, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
Special Price ₹255.00 Regular Price ₹300.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788183617895
Share:
Codicon

वैदिक ही नहीं, बौद्ध और जैन दर्शनों को भी चुनौती देनेवाले गोशालक बुद्ध और महावीर के समकालीन थे। स्वभाव से विद्रोही और आचरण में तर्क तथा नवाचार की उँगली थामकर नई राहों का अन्वेषण करनेवाले गोशालक के विषय में कहा जाता है कि अपने समय में उनके अनुयायियों की संख्या बुद्ध से भी ज़्यादा थी। जनसाधारण में उनका विशेष आदर था।

एक ख़ानाबदोश जाति के निर्धन परिवार में जन्मे गोशालक ने आध्यात्मिकता के प्रति अपने जन्‍मजात रुझान के चलते युवावस्था के दौरान सात वर्ष भगवान महावीर के सान्निध्य में तपस्या की। लेकिन बाद में महावीर से उनके गहरे मतभेद हुए और महावीर के पुरुषार्थ के सिद्धान्त के मुक़ाबले उन्होंने नियतिवाद को स्थापित किया। कहते हैं कि महावीर से उनका विरोध इस हद तक बढ़ा कि अपनी सिद्धियों में उन्होंने महावीर पर प्राणघातक हमले भी किए, हालाँकि जीवन के अन्तिम क्षणों में उन्हें इस पर गहरा पश्चात्ताप भी हुआ जिसके प्रमाण जैन ग्रन्थों में पर्याप्त रूप में उपलब्ध हैं।

लेकिन जैन-मत के साथ बौद्ध ग्रन्थों में भी उनकी निन्दा अधिक मिलती है जहाँ न सिर्फ़ उनके विचारों की कड़ी आलोचना की गई बल्कि उनके चरित्र-हनन का भी प्रयास किया गया।

यह उपन्यास आजीवक गोशालक के बारे में सम्भवतः पहली रचना है जिनके बारे में अनेक पाठकों ने शायद कभी सुना भी नहीं होगा। आत्मकथात्मक शैली में निबद्ध यह कृति न सिर्फ़ गोशालक के जीवन-चरित्र को तमाम रंगों के साथ चित्रित करती है, बल्कि उन भ्रांतियों को भी दूर करती है जिनके आधार पर उस नवोन्मेषकारी विचारक को एक खलनायक के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2015
Edition Year 2015, Ed. 1st
Pages 160p
Price ₹300.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Goshalak-Hard Cover
Your Rating
Rajendra Ratnesh

Author: Rajendra Ratnesh

डॉ. राजेन्द्र रत्नेश

सुपरिचित कथाकार और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजेन्द्र रत्नेश साहित्य, संस्कृति, अध्यात्म और राजनीति पर लिखनेवाले क़लमकारों की उस पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं जो परम्परा और प्रगतिशीलता दोनों के बीच ‘संघर्ष’ नहीं देखते हैं। रत्नेश बहुभाषाविद् होने के साथ प्राचीन और अर्वाचीन साहित्य के अध्येता हैं। उन्होंने भाषायी पत्रकारिता में ‘अक्षरयात्रा’ के लेखन की शुरुआत कर आम पाठक को शब्द और उसके अर्थ के रस-रहस्यों का परिचय दे जो यश अर्जित किया है, उसके लिए हिन्दी पत्रकारिता में उनका अनूठा योगदान है।

इन दिनों डॉ. रत्नेश प्राकृत भारती अकादमी, जयपुर और केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की एक महत्त्वाकांक्षी शोध परियोजना ‘अंग्विज्जा : अध्ययन एवं अनुवाद’ में व्यस्त हैं। वे ‘राजस्थान पत्रिका’, ‘माया’ और ‘मनोरमा’ के सम्पादन-दायित्व भी निभा चुके हैं।

प्रकाशित कृतियाँ : ‘वर्धमान’, ‘दया की देवी’, ‘गोशालक’, ‘निर्लेप नारायण’ (उपन्यास)।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top