Facebook Pixel
Author

Brijesh Kumar Pandey

1 Books

प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय
जन्म 18 अप्रैल 1973 को बनारस में हुआ। मूलतः जनपद चंदौली के रहने वाले प्रोफेसर पाण्डेय ने प्रारंभिक शिक्षा गांव धनेजा, स्थानीय बाजार बबुरी से अर्जित किया। इसके उपरांत उच्च शिक्षा के लिए बनारस आ गए। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर करने के बाद वहीं से 'आचार्य नंददुलारे वाजपेयी की समीक्षा दृष्टि' विषय पर शोध कार्य किया।

30 जुलाई 2001 से गांधी महाविद्यालय उरई जालौन, उत्तर प्रदेश में हिंदी प्रवक्ता पद पर कार्य, 1 सितंबर 2017 से सिक्किम विश्वविद्यालय गंगटोक के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्य, तदोपरांत 17 जुलाई 2018 से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद कार्यरत।
'आचार्य नंददुलारे वाजपेयीः साहित्य और समीक्षा', 'अपने समय में हस्तक्षेप' और 'परिधि से केंद्र की ओर' तीन पुस्तकें प्रकाशित। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में 50 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान से 'हिंदी शब्द शिल्पी सम्मान' 2020 प्राप्त। भारतीय हिंदी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS) शिमला के एसोसिएट फेलो।

Back to Top