Facebook Pixel

Gadya Ka Paani

Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹299.25 Regular Price ₹399.00
25% Off
In stock
SKU
Gadya Ka Paani

- +
Share:
Codicon

नीलेश रघुवंशी की कविता अपने साथ अपने पूरे समाज, पूरे परिवेश को लेकर आती है। इसी तरह उनके उपन्यासों में जो लोग आते हैं वे अपना पर्यावरण, जीने और नहीं जीने की अपनी तमाम परिस्थितियों के साथ आते हैं।

‘गद्य का पानी’ पुस्तक में वे ख़ुद को हौसला देती, ग़रीबी और अकेलेपन में साथिन बनकर उनकी बातें सुनती, सोचती अपनी डायरी; अपने प्रिय कवियों-कलाकारों-रंगकर्मियों को समझती काव्यात्मक टिप्पणियों; यात्राओं और कविता-कला-फ़िल्मों और किताबों पर विचारते गद्य के साथ उपस्थित हैं।

उनका मन ‘मैं’ का उतना नहीं है जितना ‘हम’ का। उनके गद्य के इस बहुरंगी संचयन में उनका यह मन अपने प्रश्नों, अपने अचम्भों, अपनी करुणा, अपने दुखों—जो दरअसल सबके हैं; और अपनी बेचैनियों को एक साधारण नागरिक की भाषा में हमारे सामने रखता है। मज़दूर स्त्रियाँ-पुरुष, बच्चे, पेड़, कविताएँ, फ़िल्में, आवारगी, उच्च व मध्यवर्गीय समाज के विद्रूप, लोकतंत्र और यात्राएँ वे जगहें हैं जहाँ नीलेश का रचना-मन बार-बार रुकता है, आन्दोलित और सक्रिय होता है।

इस संचयन में हमारे समय की एक महत्वपूर्ण कवि-उपन्यासकार के देखने और सोचने के तरीक़े का भी पता चलता है और रचना-प्रक्रिया का भी। 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 278p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Gadya Ka Paani
Your Rating
Neelesh Raghuwanshi

Author: Neelesh Raghuwanshi

नीलेश रघुवंशी 

नीलेश रघुवंशी का जन्म 4 अगस्त, 1969 को मध्य प्रदेश के गंज बासौदा क़स्बे में हुआ। उनका पहला उपन्यास ‘एक क़स्बे के नोट्स’ 2012 में प्रकाशित हुआ था, जो हिन्दी के चर्चित उपन्यासों में से एक है। 2019 में ‘द गर्ल विद क्वेशचनिंग आईज़’ नाम से यह अंग्रेज़ी में भी प्रकाशित हुआ।

नीलेश का नाम हिन्दी की बहुचर्चित कवियों में शुमार होता है। उनके प्रकाशित संग्रह हैं—‘घर निकासी’, ‘पानी का स्वाद’, ‘अंतिम पंक्ति में’, ‘कवि ने कहा’ (चुनी हुई कविताएँ, 2016), ‘खिड़की खुलने के बाद’। कई देशी-विदेशी भाषाओं में उनकी कविताओं का अनुवाद हो चुका है। कविता और उपन्यास के अलावा उन्होंने बच्चों के लिए नाटक और कई टेलीफ़िल्मों के लिए पटकथा-लेखन भी किया है।

उन्हें ‘भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार’, ‘आर्य स्मृति साहित्य सम्मान’, ‘दुष्यंत कुमार स्मृति सम्मान’, ‘केदार सम्मान’, ‘शीला स्मृति पुरस्कार’, ‘भारतीय भाषा परिषद’ कोलकाता का युवा लेखन पुरस्कार, ‘स्पंदन कृति पुरस्कार’, ‘प्रेमचंद स्मृति सम्मान’, ‘शैलप्रिया स्मृति सम्मान’ आदि पुरस्कारों से सम्मानि‍त किया जा चुका है।

फ़िलहाल दूरदर्शन केन्द्र, भोपाल में कार्यरत हैं।

सम्पर्क : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top