Facebook Pixel

Wah Bhi Koi Des Hai Mahraj

Author: Anil Yadav
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹269.10 Regular Price ₹299.00
10% Off
In stock
SKU
Wah Bhi Koi Des Hai Mahraj

- +
Share:
Codicon

अनिल यादव की यात्रा कृति ‘वह भी कोई देस है महराज’ को पढ़ते हुए और उसके ज़िक्र से मेरा रक्तचाप बदल जाता है। मेरा मन उसको तरह-तरह से विज्ञापित करने का होता है। महान पूर्वज यात्रियों के वृत्तांत और संवाद पढ़ते हुए मैं अनिल की इस कृति पर आकर ठिठक गया हूँ। लेखक पथ का दावेदार नहीं है, वह जीवनदायी अन्वेषण करता है। पूर्वोत्तर को घनीभूत-मूलभूत उद्घाटित करते हुए अनिल यादव ने हिन्दी के पाठकों को एक वृहत्तर भारत देखने वाली नज़र दी है। पूर्वोत्तर देश का उपेक्षित और अर्धज्ञात हिस्सा है, उसको महज़ सौन्दर्य के लपेटे में देखना अधूरी बात है। अनिल यादव ने कंटकाकीर्ण मार्गों से गुज़रते हुए सूचना और ज्ञान, रोमांच और वृत्तान्त, कहानी और पत्रकारिता की शैली में इस अनूठे ट्रैवलॉग की रचना की है।

—ज्ञानरंजन

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 206p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Wah Bhi Koi Des Hai Mahraj
Your Rating
Anil Yadav

Author: Anil Yadav

अनिल यादव

घुमन्तू लेखक एवं पत्रकार। जड़ें गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश ज़िले के दौलतपुर गाँव में। प्रकाशित किताबें हैं—‘नगरवधुएँ अख़बार नहीं पढ़तीं’, ‘गौसेवक’ (कहानी-संग्रह); ‘वह भी कोई देस है महराज’, ‘कीड़ाजड़ी’ (यात्रा-वृत्तान्त); ‘सोनम गुप्ता बेवफ़ा नहीं है’ (पत्रकारीय लेखों का संग्रह)।

लम्बी कहानी ‘गौसेवक’ को ‘हंस कथा सम्मान’ (2019) मिला। और भी कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त।

ईमेल : [email protected] 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top