Facebook Pixel

Sonam Gupta Bewafa Nahin Hai

Author: Anil Yadav
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹359.10 Regular Price ₹399.00
10% Off
In stock
SKU
Sonam Gupta Bewafa Nahin Hai

- +
Share:
Codicon

जब पत्रकारिता का अधिकांश, पूरी तरह से चाटुकारिता में तब्दील हो गया हो, किसी पत्रकार का असल पत्रकार रह जाना एक बड़ी बात है। केवल पत्रकारों को क्या कहा जाए, दृश्य तो यह कह रहा है कि किसी नागरिक का ही असल नागरिक रह जाना बहुत कठिन बात हो गई है। ऐसे में यह गनीमत है कि हमारे पास अनिल यादव के रूप में एक ऐसा मानुस है जिसके भीतर, इस समय में भी उसका नागरिक और पत्रकार अपने असल रूप में जीवित है। आज हिन्दी का पाठक देश, दुनिया, समाज में घट रही घटनाओं पर एक ठीक-ठाक नज़रिये की चाहत लिये अख़बार, पत्रिकाएँ, फ़ेसबुक और टीवी चैनल घूरते हुए भारी हताशा का शिकार है—लगभग भेड़ बनने को अभिशप्त। ऐसे में जब अनिल यादव के लिखे से उसकी भेंट होती है तो सहसा उसकी नाउम्मीदी और ऊब से भरी आँखों में चमक आ जाती है। एक ऐसी चमक जो भुलाए जा रहे विवेक, साहस और ईमानदारी को देखने से पैदा होती है और एक बेहद ज़िन्दा अनूठी भाषा के सहारे हमारे भीतर उतरती है। यह चमक पाठक को चमत्कृत नहीं करती, बल्कि उसके भीतर भी नए चिन्तन, नई दृष्टि की चमक पैदा करती है। यह किताब ‘सोनम गुप्ता बेवफ़ा नहीं है’, अपने भीतर इसी अनिलियन एलीमेंट को पूरेपन में समेटे हुए है। यह ऐसे समय में आ रही है, जब तमाम सोनू और सोनमें रोज़ देशद्रोही और बेवफ़ा करार दिये जा रहे हैं। इस किताब में 1990 से लेकर 2016 के बीच छपी लेखक की उन चुनिन्दा टिप्पणियों को स्थान दिया गया है, जिनमें न केवल इस दौर के सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तनों का एक नए नज़रिये से विश्लेषण मौजूद है, बल्कि जो हमें आगामी परिवर्तनों को सही नज़रिये से देखे-जाने की सलाहियत भी देती है।

—सुशील सुमन 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 320p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Sonam Gupta Bewafa Nahin Hai
Your Rating
Anil Yadav

Author: Anil Yadav

अनिल यादव

घुमन्तू लेखक एवं पत्रकार। जड़ें गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश ज़िले के दौलतपुर गाँव में। प्रकाशित किताबें हैं—‘नगरवधुएँ अख़बार नहीं पढ़तीं’, ‘गौसेवक’ (कहानी-संग्रह); ‘वह भी कोई देस है महराज’, ‘कीड़ाजड़ी’ (यात्रा-वृत्तान्त); ‘सोनम गुप्ता बेवफ़ा नहीं है’ (पत्रकारीय लेखों का संग्रह)।

लम्बी कहानी ‘गौसेवक’ को ‘हंस कथा सम्मान’ (2019) मिला। और भी कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त।

ईमेल : [email protected] 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top