Facebook Pixel

Jati Aur Sampradayikta Ke Vishanu

Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹399.00 Regular Price ₹599.00
33% Off
In stock
SKU
Jati Aur Sampradayikta Ke Vishanu

- +
Share:
Codicon

कहावतें, मुहावरे और लोकोक्तियाँ समाज के सामूहिक और समय के साथ संचित भावबोध की सूत्रबद्ध अभिव्यक्ति होते हैं। वे बताते हैं कि एक समाज के रूप में हम चीजों को कैसे देखते हैं, हमारी जीवन-दृष्टि क्या है।

वे लोगों के साथ सफर करते हैं, उनका रूप बदलता है, अलग-अलग बोलियों और भाषाओं को अपनाते हुए वे कहीं से कहीं पहुँच जाते हैं।

‘जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु : भारतीय भाषाओं की लो​कोक्तियाँ, कहावतें और मुहावरे' में ऐसी लोकोक्तियों और कहावतों-मुहावरों का संचयन और विश्लेषण किया गया है जो भारतीय समाज के कुछ नकारात्मक मूल्यों-मान्यताओं का वहन करते हुए देश की लगभग तमाम भाषाओं में व्याप्त हैं। ऐसे मुहावरे जिनमें भारतीय समाज की जातिवादी मानसिकता और साम्प्रदायिक विद्वेष समोया हुआ है।

इस पुस्तक में हिन्दी के साथ-साथ मुंडा वर्ग की संताली, मुंडारी और हो से लेकर तिब्बती, बर्मी, बोडो और दक्षिण की तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम तक की जातिपरक लोकोक्तियों का संग्रह इसमें किया गया है। इसके साथ सभ्यता, भाषा-बोली, धर्म और लिपि पर भी पुस्तक में कुछ सामग्री प्रस्तुत की गई है, जो भाषा और समाज के अन्तर्सम्बन्धों को समझने में मदद करती है। 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 448p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 3
Write Your Own Review
You're reviewing:Jati Aur Sampradayikta Ke Vishanu
Your Rating
Dr. Rafraf Shakil Ansari

Author: Dr. Rafraf Shakil Ansari

डॉ. रफरफ शकील अंसारी

डॉ. रफरफ शकील अंसारी का जन्म 13 अप्रैल, 1983 को शमसाबाद, फर्रुख़ाबाद, उत्तर प्रदेश, में हुआ। उन्होंने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा अलीगढ़ विश्वविद्यालय से हासिल की है और मगध विश्वविद्यालय से अमेरिकन साहित्य में पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने दो पुस्तकों का सम्पादन किया है—‘विमेन आइडेंटिटी एंड रिप्रेजेंटेशन इन हिस्ट्री एंड लिटरेचर’ और ‘वॉइसेज ऑफ रेजिलिएस एक्सप्लोरिंग दलित हिस्ट्री एंड लिटरेचर’; विभिन्न विषयों पर 50 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनारों में पढ़े हैं। उनके 40 से अधिक शोध-पत्र विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और सम्पादित पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं। फिलहाल शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top