Facebook Pixel

Son Sagar

Author: Habib Tanvir
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹225.00 Regular Price ₹250.00
10% Off
In stock
SKU
Son Sagar

- +
Share:
Codicon

सोन सागर को हबीब तनवीर ने सन् 1981 में श्रीराम सेंटर, नई दिल्ली में प्रस्तुत किया था। इस नाटक की नायिका चन्दा एक सशक्त महिला चरित्र के रूप में सामने आती है। वह जीवनसाथी स्वयं चुनने के अधिकार की बात उठाकर एक खुली सोच का उदाहरण रखती है। यह नाटक मूलकथा लोरिक और चन्दा की प्रेम-कहानी है जो छत्तीसगढ़ में ‘चन्दैनी’ और बिहार में ‘लोरिकायन’ के नाम से प्रसिद्ध है। मूलत: एक ही कथा होने के बावजूद अलग-अलग क्षेत्रों में इसके भिन्न-भिन्न रूप मिलते हैं। नाटक में ढालने के लिए मूल कथा में रचनात्मक बदलाव किया गया। कथा एवं चरित्रों के कुछ खास पक्षों पर जोर देकर इसे समकालीन परिप्रेक्ष्य प्रदान करने के लिए इसमें गीत रखे गए। वस्तुत: गीतों में टिप्पणी के जरिये यह काम किया गया। नाटक में कहानी के ग्राम्य तत्वों को प्रमुखता दी गई है तथा कहानी के अलौकिक पक्ष को छोड़ दिया गया है। कुछेक गीतों की धुनें तो चन्दैनी की पारम्परिक धुनों पर ही आधारित हैं। 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 112p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 0.7
Write Your Own Review
You're reviewing:Son Sagar
Your Rating
Habib Tanvir

Author: Habib Tanvir

हबीब तनवीर

मशहूर नाटककार और पटकथा लेखक हबीब तनवीर का जन्म 1 सितम्बर, 1923 को रायपुर में हुआ था। वे उर्दू-हिन्दी थियेटर की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक थे। उन्होंने कुछ फ़िल्मों में अभिनय भी किया। 1959 में ‘नया थियेटर’ की स्थापना की। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘आगरा बाज़ार’, ‘चरणदास चोर’, ‘हिरमा की अमर कहानी’, ‘बहादुर कलारिन’ आदि।

उन्हें कई राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख हैं—‘कालिदास सम्मान’ (1990), ‘संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप’ (1996)। 1983 में उन्हें ‘पद्मश्री’ और 2002 में ‘पद्म भूषण’ से अलंकृत किया गया। ‘चरणदास चोर’ नाटक ‘एडिनबर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फ़ेस्टिवल’ (1982) में सम्मानित हुआ।

8 जून, 2009 को उनका निधन हुआ।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top