Facebook Pixel
Author
Ketan Yadav

Ketan Yadav

1 Books

केतन यादव

केतन यादव का जन्म 18 जून, 2002 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्‍होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है और वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शोध-छात्र हैं। ‘समालोचन’, ‘तद्भव’, ‘पक्षधर’, ‘वागर्थ’, ‘कृति बहुमत’, ‘साखी’, ‘समकालीन जनमत’, ‘समावर्तन’ और ‘वनमाली कथा’ सहित हिन्दी की प्रायः सभी महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। कविताओं के उर्दू, अंग्रेज़ी, बांग्ला, मराठी आदि भाषाओं में अनुवाद भी प्रकाशित हुए हैं।

ई-मेल : [email protected]

Back to Top