Facebook Pixel
Author
Natasha

Natasha

1 Books

नताशा

नताशा का जन्म सुपौल, बिहार में हुआ। उनका प्रकाशित कविता-संग्रह है—‘बचा रहे सब’। सर्व शिक्षा अभियान, मध्य प्रदेश के तहत एक बालगीत-संग्रह भी प्रकाशित है। बांग्ला, मराठी, नेपाली, मैथिली और अंग्रेज़ी आदि भाषाओं में कविताएँ अनूदित।

विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के अलावा ‘हिन्दवी’, ‘सदानीरा’, ‘स्त्री दर्पण’, ‘गद्यकोश’, ‘जानकीपुल’, ‘पहली बार’, ‘समकालीन जनमत’ आदि ब्लॉग्स पर उनकी कविताएँ-कहानियाँ प्रकाशित हैं।

उन्हें ‘हंस कविता सम्मान’, ‘भारतीय भाषा परिषद वागर्थ युवा पुरस्कार’, ‘फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार’, ‘जागरण साहित्य सम्मान’ एवं ‘शिक्षक सम्मान बिहार’ से सम्मानित किया गया है। नृत्य, गायन और घुमक्कड़ी में उनकी विशेष रुचि है।

सम्प्रति : अध्यापन एवं स्वतंत्र लेखन

सम्पर्क : [email protected] 

Back to Top