Facebook Pixel

Rajendra Yadav Ke Upanyason Mein Madhyavargiya Jeewan

Author: Arjun Chavhan
Edition: 2025, Ed. 2ns
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹760.75 Regular Price ₹895.00
15% Off
In stock
SKU
Rajendra Yadav Ke Upanyason Mein Madhyavargiya Jeewan

- +
Share:
Codicon

प्रेमचंदोत्तर हिंदी कथा-साहित्य अनेक प्रकार के वाद-विवादों के बावजूद विकास करता रहा है। प्रेमचंद के बाद उसका रिश्ता ग्रामीण जीवन से तो प्रायः विच्छिन्न हुआ ही, अपने शहरी मध्यवर्गीय चरित्र में भी वह सहज विश्वसनीय नहीं हो पाया। ऐसे में उसे फिर से सप्राण और विश्वसनीय बनाने का कार्य जिन लेखकों ने किया, राजेंद्र यादव उनमें प्रमुख हैं। अर्जुन चव्हाण का यह शोध प्रबंध राजेंद्र यादव के उपन्यासों में मध्यवर्गीय जीवन का अनुशीलन करते हुए उनके इसी महत्त्व को रेखांकित करता है।

समूची शोधकृति दस अध्यायों में विभक्त है। पहले में राजेंद्र यादव का विस्तृत परिचय दिया गया है; दूसरे में उनके उपन्यासों के रचना-परिवेश की चर्चा है; तीसरे में भारतीय मध्यवर्ग और राजेंद्र यादव के कथा साहित्य में चित्रित मध्यवर्ग का विवेचन हुआ है। चौथे अध्याय में मध्यवर्गीय जीवन की सामाजिकता का विवेचन है। छठा अध्याय मध्यवर्गीय जीवन के राजनैतिक पक्ष पर केंद्रित है; सातवें में विवेच्य उपन्यासों में चित्रित मध्यवर्ग के धार्मिक जीवन को रूपायित किया गया है। आठवाँ अध्याय मध्यवर्ग के मनोविज्ञान का विवेचन करता है तो नौवाँ उसके सांस्कृतिक जीवन की विवेचना। दसवाँ अध्याय हिंदी उपन्यासों में मध्यवर्गीय जीवन चित्रण परम्परा को प्रस्तुत करते हुए उसमें राजेंद्र यादव के रचनात्मक अवदान को व्याख्यायित करता है ।

कहना न होगा कि एक शोध-प्रबंध की शर्तों का निर्वाह करते हुए भी यह ग्रंथ राजेंद्र यादव के कथा-साहित्य के बहाने समूचे हिंदी उपन्यास में आये मध्यवर्गीय जीवन का मूल्यवान अध्ययन है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 1995
Edition Year 2025, Ed. 2ns
Pages 266p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22.5 X 14.5 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Rajendra Yadav Ke Upanyason Mein Madhyavargiya Jeewan
Your Rating

Author: Arjun Chavhan

अर्जुन चव्हाण

जन्म : पारेवाडी, ता.—परांडा, उस्मानाबाद (महा.)।

शिक्षा : एम.ए., बी.एड., पीएच.डी. (हिन्दी)।

प्रमुख कृतियाँ : ‘उपन्यासकार राजेन्द्र यादव’, ‘अनुवाद चिन्तन’, ‘अनुवाद : समस्याएँ एवं समाधान’, ‘राजेन्द्र यादव के उपन्यासों में मध्यवर्गीय जीवन’, ‘हिन्दी साहित्य : हाशिए के विमर्श’ ‘जरा याद करो कुर्बानी’ (निबन्ध-संग्रह), ‘जय बोलनेवाले’ (काव्य-संग्रह), ‘परसाई के साहित्य का परिदृश्य’ (यंत्रस्थ), ‘बीसवीं सदी के अन्तिम दशक के उपन्यास : परिवेश और परिप्रेक्ष्य’, ‘आधुनिक हिन्दी कालजयी साहित्य’ (सम्पादन) आदि; ‘डेराडंगर’ दादासाहब मोरे की मराठी आत्मकथा ‘गबाल’ का हिन्दी अनुवाद, अनेक रचनाओं के लेखों के अनुवाद, ‘क्षितिज-स्पर्श’ वि.स. खांडेकर की मराठी कहानियों का हिन्दी अनुवाद।

सम्मान : महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादेमी का ‘पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’; दस दिवसीय सहस्राब्दी विश्व हिन्दी सम्मेलन, नई दिल्ली की ओर से ‘राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सहस्राब्दी सम्मान’; क्रीड़ा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र, कोल्हापुर की ओर से ‘युवा प्रेरक मार्गदर्शक सम्मान’ मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार) से संलग्न केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली की ओर से ‘अहिन्दीभाषी हिन्दी लेखक राष्ट्रीय पुरस्कार’ आदि।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top