Facebook Pixel

Nainitala Nainitala: Ek Shehar Smritiyon Mein

Author: Pushpesh Pant
Edition: 2026, Ed. 2nd
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹187.50 Regular Price ₹250.00
25% Off
In stock
SKU
Nainitala Nainitala: Ek Shehar Smritiyon Mein

- +
Share:
Codicon

आदमी ही शहर में नहीं बसता, शहर भी आदमियों में बसते हैं। दरअसल, हरेक आदमी की अपनी ज़मीन और जड़ें होती हैं, जिनसे वह ताउम्र आज़ाद नहीं होना चाहता; भले ही ज़िन्दगी की भागमभाग—उसकी मर्ज़ी से या उसके चाहे बिना—उसे उनसे कितना भी दूर कर दे। बेदख़ली के बावजूद वह अपनी ज़मीन को दिल में आबाद कर लेता है और इस तरह अपनी जड़ों को ज़िन्दा रखता है।

‘नैनीताला नैनीताला’ किताब इस सचाई का शिद्दत से अहसास कराती है, जिसमें पुष्पेश पन्त ने नैनीताल का ऐसा रससिक्त बखान किया है जो इस पहाड़ी शहर से उनके अपने रिश्ते का बयान तो है ही; अनगिनत लोगों, इमारतों, दुकानों, सड़कों, ढलानों, चढ़ाइयों, गाड़ियों, सूर्योदय, सूर्यास्त समेत तमाम तरह के नज़ारों के हवाले से उतना ही पुख़्ता शहरनामा भी है। उनका निजी भी इस किताब में जाने-देखे-सुने लोगों के क़िस्सों के साथ मिलकर एकमेक हो गया है।

गागर में सागर की मानिन्द नैनीताल का भूगोल, इतिहास, संस्कृति, समाज, आर्थिकी सब कुछ अपने भीतर समेटे हुए; जितना संस्मरण उतनी ही शहरगाथा!

ग़ौर से देखें तो इसमें एक झलक उस हिन्दुस्तान की भी दिख जाएगी जिसकी बुनियाद बेशक सुदूर अतीत में पड़ गई थी लेकिन जो आज़ादी के आसपास शक्ल ले रहा था और उसके बाद के एक-दो दशक में मुकम्मल हुआ।

यादों का सफ़रनामा! 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 2nd
Pages 196p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Nainitala Nainitala: Ek Shehar Smritiyon Mein
Your Rating
Pushpesh Pant

Author: Pushpesh Pant

पुष्पेश पंत

 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के अन्तरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान में राजनय के प्रोफ़ेसर। चार दशकों तक अध्यापन के बाद अवकाश प्राप्त। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान में छात्रों की दो पीढ़ियों को पढ़ाने के अबाधित दौर का पूरा लुत्फ उठाया।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top