Facebook Pixel

Main Barbad Hona Chahti Hoon

Translator: Sunita Daga
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹224.25 Regular Price ₹299.00
25% Off
In stock
SKU
Main Barbad Hona Chahti Hoon

- +
Share:
Codicon

मल‌िका अमर शेख उस समय मात्र उन्नीस बरस की थीं जब वे मराठी के युग-प्रवर्तक कव‌ि नामदेव ढसाल के साथ विवाह-बन्धन में बँध गईं। लेकिन जल्द ही यह शादी टूट गई। दल‌ित पैंथर्स के सह-संस्थापक नामदेव न तो एक पति के रूप में, न पिता के रूप में, और न ही एक पुरुष के रूप में वैसे निकले जैसी उम्मीद मलिका ने की थी।

यह मुख्यतः उस व‌िवाह की कहानी है, जिसमें हम उस स्त्री से मिलते हैं जो एक पुरुष-संसार में अपनी जगह ढूँढ़ने की कोशिश में है। लेकिन यह कहानी मराठी दलित आन्दोलन के अन्तर्विरोधों, मुम्बई शहर, उसके कव‌ियों और एक्ट‌िव‌िस्टों की कहानी भी है।

मूल रूप से मराठी में प्रकाशित यह आत्मकथा छपते ही एक सनसनी बन गई थी। व्यक्तिगत बनाम राजनीतिक, वाम विचारधारा बनाम दल‌ित आन्दोलन और अपने पत‌ि के प्रत‌ि प्रेम और घृणा के बीच फँसी एक स्त्री की यह आत्मकथा कई मायनों में एक दस्तावेज़ की हैसियत रखती है।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Sunita Daga
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 192p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 19.5 X 13 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Main Barbad Hona Chahti Hoon
Your Rating

Author: Malika Amar Shaikh

मलिका अमर शेख

मलिका अमर शेख का जन्म 16 फरवरी, 1957 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ। वे स्कूली दिनों से ही कविताएँ लिखने लगी थीं। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दलित कवि और दलित पैंथर्स के सह-संस्थापक नामदेव ढसाल से विवाह किया। 1979 में उनका पहला कविता-संग्रह ‘वाळूचा प्रियकर’ प्रकाशित हुआ। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘महानगर’, ‘देहऋतू’, ‘माणूसपणाचं भिंग बदलताना’, ‘भीषण गर्म हवा’, ‘भयचकिताच्या सावल्या’ (कविता-संग्रह); ‘कोऽहम कोऽहम?’, ‘एक होता उंदीर’, ‘झाडपणाची गोष्ट’, ‘मुखवटे सोलताना’ (कहानी-संग्रह); ‘हैंडल विथ केअर’ (उपन्यास)। 1984 में उनकी आत्मकथा ‘मला उद्धवस्त व्हायचंय्’ प्रकाशित हुई जिसने अपनी बेबाक अभिव्यक्ति के कारण विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। 2014 में नामदेव ढसाल के निधन के बाद, वे दलित पैन्थर्स की अध्यक्ष चुनी गईं। वे साहित्यिक कलावंत प्रतिष्ठान के ‘वाग्यज्ञे पुरस्कार’ (2016) सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित हैं।

सम्पर्क : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top