Facebook Pixel

Madhvi ki Dehgatha

Author: Shachi Mishra
Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Lokbharti Prakashan
As low as ₹225.00 Regular Price ₹300.00
25% Off
In stock
SKU
Madhvi ki Dehgatha

- +
Share:
Codicon

'माधवी की देहगाथा' उपन्यास स्त्री शोषण की एक ऐसी पौराणिक गाथा है जिसका दृष्टांत अन्यत्र दिखाई नहीं पड़ता है। यह उस युग की गाथा है जब पुरुषों ने मातृसत्ता को समाप्त करके पितृसत्ता की स्थापना की और समस्त स्वी जाति को अपने अधीन कर लिया, जहाँ उसका दान या विनिमय किया जा सकता था।
मुनि कुमार (गालव) गुरु (विश्वामित्र) द्वारा माँगी गयी श्यामकर्णी श्वेत आठ सौ अश्वों की दुर्लभगुरुदक्षिणा की पूर्ति के लिए एक राजा (ययाति) के समक्ष याचक बन कर खड़ा हुआ और नरेश ने याचना पूर्ति में असमर्थ होने पर बिना कुछ सोचे विचारे उसकी गुरुदक्षिणा प्राप्ति के माध्यम के लिए अपनी दिव्य वरदान में लिपटी पुत्री (माधवी) को प्रदान कर दिया और उस मुनि कुमार गालव ने उसे अपनी गुरुदक्षिणा एकत्र करने के लिए तीन राजाओं और अंत में अपने गुरु को समर्पित कर दिया।
ययाति को महादानी कहलाने का यश मिला, विश्वामित्र को दुर्लभ गुरुदक्षिणा मिली और गालव को दुर्लभ गुरुदक्षिणा देने का गौरव प्राप्त हुआ पर इस मान-सम्मान की गाथा में माधवी को क्या मिला?

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 224p
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Madhvi ki Dehgatha
Your Rating
Shachi Mishra

Author: Shachi Mishra

शची मिश्र
गोरखपुर में 1955 में जन्मीं शची मिश्र ने एम.ए. हिन्दी की परीक्षा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उ.प्र. से उत्तीर्ण किया।
साहित्य सेवा : उपन्यास चाय कॉफ़ी उर्फ तीसरी
दुनिया (मराठी में अनूदित), पाञ्चाली (मराठी एवं उड़िया में अनूदित), गिद्ध, यानी की फुल्ली फालतू, संकलन एवं संपादन-भोजपुरी के संस्कार गीत (हिन्दू और मुस्लिम गीतों का संकलन एवं विवेचन), हिन्दी बचाओ मंच का एक साल, भोजपुरी के प्रणय गीत : नकटा, भोजपुरी की लोक कथाएँ, भोजपुरी के ऋतुगीत, गितियन खनके अंगनवाँ, लोक रामायण, राम एक कालजयी चेतना पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ एवं लेख प्रकाशित।
सम्मान : हिन्दी साहित्य शिरोमणि सम्मान, (उत्तर
प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ तथा साहित्य मण्डल न्यास द्वारा राजस्थान)। साहित्य भूषण (2021 उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ)। साहित्य भूषण सम्मान (2022 हिन्दी अकादमी, मुम्बई)। अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान (2023 कथा यू.के. एवं हिन्दी अकादमी, मुम्बई)। फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार (2024 महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी, मुम्बई)।
सम्प्रति : पुणे, महाराष्ट्र में रहकर स्वतन्त्र लेखन।
सम्पर्क : डी 1- 101, कुमार प्रीवी सिएना, मगरपट्टा रोड, हडपसर, पुणे-411028 महाराष्ट्र।
email: [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top