Facebook Pixel

Khari Nadi

Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹187.50 Regular Price ₹250.00
25% Off
In stock
SKU
Khari Nadi

- +
Share:
Codicon

खारी नदी को आप मुमताज़ बेगम की कहानी कहिए, या फिर उनकी कहानी से हिम्मत बटोरती कई कहानियाँ कहिए, आपबीती कहिए, ज़िन्दगी के तजुर्बे कहिए, [पर] यह कहानी हमें अपने आप से और दुनिया की कठोर सच्चाई से रू-ब-रू कराती है और आगे के रास्ते भी दिखाती है। इसलिए ये महज़ कहानी या आपबीती नहीं रह जाती [बल्कि] खारी नदी कहलाती है। खारा तो समुन्दर भी होता है, लेकिन इस नदी का खारापन आँसुओं से जुड़ा है। उसके बावजूद इसमें उमंगों की लहरें हैं जो इस कहानी को ख़ास बनाती हैं।

हमारे आसपास की दुनिया ने कुछ दस्तूर बना दिए हैं, कुछ ठप्पे बना दिए हैं, जो बस इनसानों पर लगा दिए जाते है, कि ये तो ऐसा ही होगा। एक तयशुदा नज़रिया और तयशुदा सज़ा... लेकिन खारी नदी  तो इन सब नज़रियों से परे एक औरत का संघर्ष दिखाती है जो किसी भी वंचित समुदाय की औरत का संघर्ष हो सकता है।

खारी नदी में बयाँ की गई मुमताज़ बेगम, नन्दा, और चन्द्रभागा के साथ-साथ तमाम औरतों की आपबीतियाँ हमें झकझोर कर रख देती हैं। हर कहानी किसी एक औरत की नहीं, बल्कि तमाम औरतों का बयान है जो उन पर लगाए गए असंख्य बन्धनों और दुखों को उजागर करता है। और ये सारे बन्धन और दुख कहीं-न-कहीं धर्म और जाति के साथ उलझकर अलग-अलग जगहों पर अपना जाल बिछाए हुए हैं, औरत गाँव-देहात की हो या शहर की, अनपढ़ हो चाहे पढ़ी-लिखी। लेकिन खारी नदी  की हर कहानी में एक ज़िन्दा मन भी है, और संघर्ष की तैयारी भी।

खारी नदी औरतों के दुख, आँसू और शोषण के साथ-साथ उनकी ज़िन्दगी को बेहतरीन बनाने के लिए किया गया संघर्ष है। उम्मीद है यह संघर्ष पाठक को बहुत कुछ सोचने, समझने, आँकने और उसे जीवन में उतारने पर मजबूर करेगा; एक नया नज़रिया देगा।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 176p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Khari Nadi
Your Rating
Richa Nagar

Author: Richa Nagar

ऋचा नागर

ऋचा नागर यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिनिसोटा के जेंडर, वीमेन एंड सेक्शुएलिटी स्टडीज़ विभाग में प्रोफ़ेसर एमेरिटा हैं। स्मिथ कॉलेज में स्टाइनम चेयर इन जेंडर स्टडीज़ हैं। ‘संगतिन यात्रा’, ‘Playing With Fire’, ‘A World of Difference’, ‘एक और नीमसार’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें ‘अन्ज़ाल्दुआ बुक अवार्ड’, ‘ग्लोबल डेवलपमेंट स्टडीज़ बुक अवार्ड’, ‘मैकनाइट फ़ेलोशिप’, ‘मैकआर्थर फ़ेलोशिप’ समेत अन्य कई सम्मान मिले हैं।  संगतिन किसान मज़दूर संगठन और परख थिएटर के साथ उनका लम्बा जुड़ाव है। वे AGITATE! Unsettling Knowledges की सह-संस्थापक हैं।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top