Facebook Pixel
Author
Mumtaz begum

Mumtaz begum

1 Books

मुमताज़ बेगम

मुमताज़ बेगम का जन्म 4 अप्रैल, 1947 को नैनीताल में हुआ। बेहद कठिन परिस्थितियों में उन्होंने पढ़ना-लिखना सीखा और उर्दू में 1965 में अदीब, 1966 में अदीब माहिर, और 1967 में अदीब कामिल किया। 1962 में महिला शिल्प कला केन्द्र, उत्तर प्रदेश से होज़री का प्रशिक्षण लिया। सीतापुर की प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी के नारी निकेतन की प्रदर्शनियों में अनेक बार पुरस्कृत हैं। उनके हाथों बुने स्वेटर पाकिस्तान और अमेरिका तक पहुँचे हैं। ‘खारी नदी’ पर ‘खारी नदी के किनारे : मुमताज़ बेगम के साथ’ नाम से डॉक्यूमेंटरी फ़िल्म भी बनी है।

Back to Top