Facebook Pixel

Hindi Ka Manak Vyakaran

Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹1,121.25 Regular Price ₹1,495.00
25% Off
In stock
SKU
Hindi Ka Manak Vyakaran

- +
Share:
Codicon

ठीक ही तो कहा है दोस्तोयेव्स्की ने—“कोई विषय कभी इतना पुराना नहीं होता कि अब उस पर कुछ नया कह पाना सम्भव ही नहीं हो।” नाना व्याकरण-सम्मत होना इस पुस्तक की मुख्य विशेषता नहीं है। इसमें जो ‘क्वचित् अन्योपि’ है, वही इसके नयेपन और महत्त्वपूर्ण होने का आधार है। कारण-कार्य सिद्धान्त पर रचे इस व्याकरण में ‘अन्वयमुख’ और ‘व्यतिरेक मुख’ कथन का सुप्रयोग करते हुए व्याकरणिक अवधारणाओं का गम्भीर और समग्र विवेचन प्रस्तुत करने का प्रयास परिलक्षित है। हिन्दी, चूँकि एक अलग भाषिक संरचना है, इसलिए उसे संस्कृत और अंग्रेजी के डंडे से नहीं चलाया जा सकता। हिन्दी का अपना यथार्थ उसके लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। इस कारण संस्कृत अथवा अंग्रेजी का सिद्धान्त और व्यवहार उसके निर्धारणों का आधार कतई नहीं हो सकता।

लेखक की नजर में हिन्दी एक बहुत ही वैज्ञानिक भाषा है। इसमें अपवादों का अत्यन्त सीमित अवसर है। जो हैं भी वे कतई अकारण नहीं हैं। अतः कारणों की तथ्यपरक गम्भीर पड़ताल इस पुस्तक में है। ‘पाण्डित्यः परिच्छेदम्’, ‘विशेषदर्शित्व’, रूपभेद से अर्थभेद और अर्थभेद के लिए रूपभेद आदि इसकी वैज्ञानिकता के ही आयाम हैं। इनका सम्यक्-सुप्रयोग न किये जाने से ही हिन्दी के रूप गड्ड-मड्ड-से हो गये हैं। फलतः हिन्दी में मानकीकरण की गम्भीर समस्या पैदा हो गयी है।

हिन्दी की समस्त व्याकरणिक समस्याओं पर यह पुस्तक इन्द्र, बृहस्पति, यास्क, पाणिनि, पतंजलि और भर्तृहरि से लेकर कामताप्रसाद गुरु, पंडित किशोरीदास वाजपेयी और बदरीनाथ कपूर तक की ज्ञान-परम्परा को दृष्टिपथ में रखकर विशद समग्रता के साथ विचार करती है। इसके द्वारा निर्धारित किये गये मानक ‘परिच्छेद’ और ‘विशेषदर्शित्व’ के अभिनव उदाहरणों को प्रस्तुत करते हैं।

अस्तु, यह पुस्तक पठनीय तो है ही, आचरणीय भी है। 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 696p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 5
Write Your Own Review
You're reviewing:Hindi Ka Manak Vyakaran
Your Rating
Surendra Narayan Yadav

Author: Surendra Narayan Yadav

सुरेन्‍द्र नारायण यादव

 

जन्म : 8 अप्रैल, 1955; ग्राम—महेशपुर, डाकघर—कुमारीपुर, ज़‍िला—कटिहार (बिहार)।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), पटना विश्वविद्यालय, पटना; पीएच.डी., ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा।

प्रकाशन : प्रथम आलेख ‘दिनमान’ (जुलाई-1976) में प्रकाशित। अनेक राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं, शोध-पत्रिकाओं (रिसर्च जर्नल्स), वेबसाइट एवं संकलनों में आलेख प्रकाशित। ‘संक्रमण और रेणु की औपन्यासिक नारियाँ’ तथा कई अन्य पुस्तकें भी प्रकाशित हैं।

अनेक राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सेमिनारों में शिरकत एवं सत्रों की अध्यक्षता। अनेक देशों की यात्रा।

सम्मान : शोध एवं आलोचना में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना से 'साहित्य सेवा सम्मान’; अखिल भारतीय हिन्दी सेवी संस्थान, इलाहाबाद द्वारा 'राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान’; दिशा (रूसी-भारतीय मैत्री संघ), मास्को द्वारा 'हिन्दी भास्कर अन्तरराष्ट्रीय सम्मान’ के अलावा अनेक अन्य सम्मान एवं प्रशस्तियाँ।

सम्प्रति : वर्तमान में हिन्दी विभाग, डी.एस. कॉलेज, कटिहार में अध्यापन।

 

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top