Facebook Pixel

Charaiveti : Ek Jeevan-Yatra

Author: Prashant Kumar
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹505.75 Regular Price ₹595.00
15% Off
In stock
SKU
Charaiveti : Ek Jeevan-Yatra

- +
Share:
Codicon

किसी भी व्यक्ति का जीवन सिर्फ़ तारीख़ों और घटनाओं का योग नहीं होता। जीवन वह प्रभाव भी होता है जो वह व्यक्ति अपने विचारों और कार्यों से किसी दूसरे के मन-मस्तिष्क पर छोड़ता है। वास्तव में किसी व्यक्ति का जीवन दूसरों की, चाहे वे स्वजन हों या परजन, स्मृतियों में ही अमरता प्राप्त करता है।

‘चरैवेति : एक जीवन-यात्रा’ ऐसी ही एक जीवन-गाथा है—एक पुत्र के हाथों लिखी गई पिता की गाथा। लेखक ने अपने पिता के विराट व्यक्तित्व के जिन-जिन पक्षों को जाना, जिन-जिन गुणों का साक्षात्कार किया, उन सबको इस पुस्तक में दर्ज करने की सफल कोशिश की है। लेखक के सामने पिता की जो छवि रही है, वह है ज्ञान के भंडार और सबकी मदद के लिए तत्पर एक सहृदय इनसान की छवि। लेकिन यह छवि इतने तक सीमित नहीं है, उसके और भी अनेक पक्ष हैं—साहित्य हो या मनोविज्ञान, धर्म हो या अध्यात्म, खेल हो या व्याकरण—तमाम विषयों पर उनकी गहरी पकड़ थी। लेखक ने पूरे मनोयोग से इस छवि को शब्द-रूप दिया है।

एक अत्यन्त पठनीय पुस्तक! 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 160p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Charaiveti : Ek Jeevan-Yatra
Your Rating

Author: Prashant Kumar

प्रशान्त कुमार

प्रशान्त कुमार का जन्म औरंगाबाद, बिहार में हुआ। उन्होंने सच्चिदानन्द सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से इंटरमीडिएट (विज्ञान) और गया कॉलेज, गया से स्नातक (इलेक्ट्रॉनिक्स) किया।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से वे सरकारी सेवा में आए। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में महत्त्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में विशेष कार्य पदाधिकारी, कृषि विभाग, बिहार सरकार के पद पर कार्यरत हैं।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top