Hayashi Kyoko
1 Books
हायाशि क्योको
जापानी लेखिका हायाशि क्योको का जन्म 28 अगस्त, 1930 को नागासाकी में हुआ। उनके बचपन का अधिकांश समय चीन के शंघाई में बीता। फ़रवरी 1945 में देश-वापसी के बाद वे नागासाकी गर्ल्स हाई स्कूल में दाखिल हुईं। 9 अगस्त, 1945 को नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने के फलस्वरूप वे गम्भीर विकिरण की शिकार हुईं। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘गियामान बीदोरो’, ‘मिश्शेरनो कुचिबेनि’, ‘नाकिगा गोतोकि’, ‘शंघाई’, ‘सान्गाइनो इए’। ‘नागासाकी की विध्वंस-कथा’ को 1975 में जापान के दो पुरस्कारों—‘गुन्ज़ो शिंजिन पुरस्कार’ और ‘अकुतागावा पुरस्कार’ से नवाज़ा गया। इसके अलावा उन्हें जापान के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों, जैसे ‘कावाबाता पुरस्कार’, ‘तानिज़ाकि पुरस्कार’, ‘नोमा पुरस्कार’ आदि से सम्मानित किया गया।
19 फ़रवरी, 2017 को उनका देहान्त हुआ।



