Facebook Pixel

Bhoolana

Author: Chandan Pandey
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹224.25 Regular Price ₹299.00
25% Off
In stock
SKU
Bhoolana

- +
Share:
Codicon

दिनोंदिन भीषण होते समय को भाषा में अंकित करने के संघर्ष को जीनेवाली, चन्दन पाण्डेय की कहानियों का बहुचर्चित संग्रह है—भूलना।

हम भूल जाने लगे हैं, बिलकुल सामने बैठे को, जरा-सी दूरी पर वहाँ मरते हुए आदमी को। हमारी आँखें खुली हैं, पर उनके भीतर जो दृश्य नाच रहे हैं वे हमारे भीतर चल रहे विध्वंस के हैं, वे हमें किसी तक ले नहीं जाते, अपने अलावा किसी और का नहीं बनाते, और अपना भी कितना! संग्रह की शीर्षक कहानी उस विनाश का दस्तावेज़ है जिसके बीच हम कुछ भी न देखते, कुछ भी न याद रखते हुए आज आ खड़े हैं। यह अकारण नहीं कि चन्दन पाण्डेय की कथा-भाषा रस का सृजन नहीं करती। एक रचनाकार के रूप में वह इस विनाश को देख पा रहे हैं और उसे पूरा का पूरा इस तरह हम तक पहुँचा देना चाहते हैं कि उसकी निर्णायक भयावहता को हम समझ सकें।

संग्रह की पहली कहानी प्रेम की हत्या के बारे में है—एक योजनाबद्ध हत्या—ख़बरिया अर्थ में योजनाबद्ध नहीं—संस्कृति की ज़मीन में दबी प्रेम-विरोध की सुरंगों की योजना जिसको अचूक बनाने पर यह समाज लगातार काम करता रहता है, और अर्थव्यवस्था के हिलते पाये जिसमें अपनी मददगार भूमिका निभाते हैं। इनके अलावा ‘नकार’, ‘परिन्दगी है या नाकामयाब है’, ‘सुनो’ और ‘सिटी पब्लिक स्कूल, वाराणसी’ शीर्षक कहानियाँ पुनः जीवन के किसी हलक़े या उम्र के किसी पड़ाव पर समाज की संरचना में स्वीकृति पातीं विसंगतियों को उनके सभी आयामों के साथ चिन्हित करती हैं। अपने कथाकार की क्षमता को रेखांकित करता यह संग्रह अविस्मरणीय है।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 200p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 19.5 X 13 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Bhoolana
Your Rating
Chandan Pandey

Author: Chandan Pandey

चन्दन पाण्डेय

चन्दन पांडेय का जन्म 9 अगस्त, 1982 को देवरिया, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके तीन कहानी-संग्रह—‘भूलना’, ‘इश्क़फ़रेब’ और ‘जंक्शन’ व दो उपन्यास—‘वैधानिक गल्प’ और ‘कीर्तिगान’ प्रकाशित हैं। कहानी-संग्रह ‘भूलना’ का पंजाबी अनुवाद ‘रेखाचित्तर विच्च धोखे दी भूमिका’ नाम से तथा उपन्यास ‘वैधानिक गल्प’ का अंग्रेज़ी और पंजाबी अनुवाद क्रमशः ‘लीगल फ़िक्शन’ और ‘क़ानूनी क़िस्सा’ शीर्षक से प्रकाशित है।

चन्दन ‘अमर उजाला छाप सम्मान’, ‘विजयमोहन सिंह स्मृति युवा कथा सम्मान’, ‘स्वयं प्रकाश स्मृति सम्मान’ भारतीय ज्ञानपीठ के ‘नवलेखन पुरस्कार’, ‘शैलेश मटियानी कथा पुरस्कार’, ‘कृष्ण बलदेव वैद फ़ेलोशिप’ और ‘वनमाली युवा कथा सम्मान’ से सम्मानित हैं।

सम्पर्क : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top