Facebook Pixel

Aur Babasaheb Ambedkar Ne Kaha : Vols. 1-6

Edition: 2022, Ed. 5th
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹3,885.00 Regular Price ₹5,550.00
30% Off
In stock
SKU
Aur Babasaheb Ambedkar Ne Kaha : Vols. 1-6

- +
Share:
Codicon

वह अम्बेडकर ही थे जिनके सिद्धान्तों ने दलित वर्ग को नई चेतना प्रदान की। और बाबासाहेब अम्बेडकर ने कहा...उन्हीं के 1920 से लेकर 1956 तक के लेखों, अभिलेखों और अभिभाषणों का संकलन है। पाँच खंडों में विभाजित इस रचनावली में डॉ. अम्बेडकर की उसी सामग्री को लिया गया है जो अभी तक केवल मराठी में उपलब्ध थी। हमें खुशी है कि हम इस सामग्री को पहली बार सीधे हिन्दी में उपलब्ध करा रहे हैं।

पहले खंड में बाबासाहेब के 1920 से 1928 तक के लेख व अभिभाषण प्रस्तुत हैं।

अपने भाषणों में डॉ. अम्बेडकर ने जहाँ ब्राह्मणवाद पर कड़ा प्रहार किया, वहीं उन्होंने दलितों को भी नया दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रथम खंड में प्रस्तुत सामग्री बताती है कि किस तरह से हजारों सालों से दलितों पर हो रही जुल्म-ज्यादतियों के खिलाफ लडऩे के लिए बाबासाहेब ने दलित वर्ग को मानसिक रूप से सुदृढ़ किया और उन्हें उनके उद्धार का रास्ता भी दिखाया।

इसमें कोई सन्देह नहीं कि यह खंड दलित वर्ग ही नहीं बल्कि सामाजिक क्रान्ति में विश्वास रखनेवाले सभी महानुभावों की जिज्ञासाओं को तुष्ट करेगा।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator L. G. Meshram 'Vimalkirti'
Editor L.G. Meshram 'Vimalkirti'
Publication Year 2008
Edition Year 2022, Ed. 5th
Pages 1991p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22.5 X 14.5 X 16
Write Your Own Review
You're reviewing:Aur Babasaheb Ambedkar Ne Kaha : Vols. 1-6
Your Rating

Author: Bheemrao Ramji Ambedkar

भीमराव रामजी अम्बेडकर

विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू, मध्य प्रान्त, ब्रिटिश भारत (अब डॉ. आंबेडकर नगर, मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने मुम्बई विश्वविद्यालय से बी.ए. किया। कोलंबिया विश्वविद्यालय से एम.ए. पी-एच.डी. और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से डीएस.सी. की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

6 दिसम्बर, 1956 को उनका निधन हुआ।

महू, मध्य प्रांत, ब्रिटिश भारत

(अब डॉ॰ आम्बेडकर नगर, मध्य प्रदेश में)

शैक्षिक सम्बद्धता :      

  • मुंबई विश्वविद्यालय (बी.ए.)
  • कोलंबिया विश्वविद्यालय (एम.ए. पीएच.डी., एलएल.डी.)
  • लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (एमएस.सी., डीएस.सी.)
  • ग्रेज इन (बैरिस्टर-एट-लॉ)

पुरस्कार/सम्मान :      

  • बोधिसत्व (1956)
  • भारत रत्न (1990)
  • पहले कोलंबियन अहेड ऑफ देअर टाईम (2004)
  • द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012)

समाधि स्थल :  चैत्य भूमि, मुंबई, महाराष्ट्र

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top