Facebook Pixel

Atma Nirbhar Bharat : Vol. 1-Hard Cover

Special Price ₹765.00 Regular Price ₹900.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126726646
Share:
Codicon

कन्नड़ के विख्यात लेखक, राजनेता, और सक्षम अर्थशास्त्राी वीरप्पा मोइली की यह पुस्तक भारत
के सामाजिक और आर्थिक विकास पर केन्द्रित उनकी पुस्तक-श्ाृंखला का पहला खंड है। अंग्रेजी में ‘अनलेशिंग इंडिया’ शीर्षक से प्रकाशित इस श्ाृंखला के प्रस्तुत खंड में भारतीय कृषि-व्यवस्था का सूक्ष्म और विस्तृत विश्लेषण किया गया है।
भारत का सबसे बड़ा आर्थिक क्षेत्रा होने के नाते, कृषि का हमारे सामाजिक तथा आर्थिक विकास पर निर्णायक प्रभाव पड़ता है। यह पुस्तक कृषि क्षेत्रा में उत्पादकता, स्थिरता और विकास के कुछ नए पैमाने निर्धारित करती है, और इस क्षेत्रा की सीमाओं तथा सम्भावनाओं का सम्यक् आकलन करते हुए ऐसा समग्र एजेंडा पेश करती है जिससे भारतीय कृषि-तंत्रा की उत्पादकता को अभूतपूर्व ढंग से बढ़ाया जा सकता है।
इस पुस्तक में जिस भारत की कल्पना की गई है, वह विश्व में कृषि-महाशक्ति के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हुए पूरी दुनिया के खाद्य-संकट को हल करने में और इस तरह संसार के सामने उदारीकरण की एक नई गाथा पेश करने में समर्थ होगा।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Ramesh Kapoor
Editor Not Selected
Publication Year 2014
Edition Year 2026, Ed. 2nd
Pages 244p
Price ₹900.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Atma Nirbhar Bharat : Vol. 1-Hard Cover
Your Rating
M. Veerappa Moily

Author: M. Veerappa Moily

एम. वीरप्पा मोइली

 

जन्म : 12 फरवरी, 1940; कर्नाटक।

तटीय कर्नाटक में जन्मे एम. वीरप्पा मोइली एक प्रतिष्ठित राजनेता, कुशल प्रशासक, समाज-सुधारक, अर्थशास्त्री और प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। वकालत का पेशा अपनाने के बाद आप वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। आप कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। आपने कर सुधार आयोग व राजस्व सुधार आयोग, कर्नाटक सरकार के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं। द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग (भारत सरकार) तथा ओवरसाइट कमिटी (भारत सरकार) के लिए भी आपने अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं।

भारत सरकार के क़ानून एवं न्यायमंत्री रहते हुए आपने न्यायपालिका में सुधार की एक दूरगामी प्रक्रिया आरम्भ की। आप सिद्ध लेखक हैं। आपने कन्नड़ और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में लेखन किया है।

आपकी प्रकाशित पुस्तकों में प्रमुख हैं—‘श्रीरामायण महान्वेषणम्’ (पाँच खंड); ‘म्यूजिंग्स ऑफ़ इंडिया’ (दो खंड); ‘कोट्टा’ (कन्नड़); ‘तेम्बरे’ (कन्नड़); ‘कविता-संग्रह’ (पाँच खंड); ‘सुलिगलि’ (कन्नड़ उपन्यास); ‘अनलेशिंग इंडिया—रोड मैप फ़ॉर अग्रेरियन वेल्थ क्रिएशन’; ‘अनलेशिंग इंडिया—वाटर एलेक्जिर ऑफ़ लाइफ’; ‘अनलेशिंग इंडिया—पावरिंग द नेशन’ एवं ‘अनलेशिंग इंडिया–—द फ़ायर ऑफ नॉलेज’।

आपके अब तक के लेखन में सबसे महत्त्वाकांक्षी कृति ‘श्रीरामायण महान्वेषणम्’ है जिसे भारतीय ज्ञानपीठ का सम्मानजनक ‘मूर्तिदेवी पुरस्कार’ प्राप्त हुआ।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top