Facebook Pixel

Surya Se Purva Ka Uttar

Author: Keshav Chandra
Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹446.25 Regular Price ₹595.00
25% Off
In stock
SKU
Surya Se Purva Ka Uttar

- +
Share:
Codicon

कव‌ि केशव चन्द्र की जितनी रुचि कव‌िता में है, उतनी ही चित्रकला, फ़ोटोग्राफ़ी और इतिहास में भी है। यही कारण है कि उनकी कव‌िताएँ देखे-जाने गए यथार्थ को कई आयामों से देखती हैं।

इस संकलन में प्रकाशित कव‌िताएँ उनके जीवन-अनुभव, चिन्तन, दर्शन और विचारों की अभ‌िव्यक्त‌ि हैं। कव‌िता को वे आत्मा के विराट के साथ संलयन की साधना मानते हैं। यह एक आन्त‌र‌कि पर‌धिटना है,  जिसकी परण‌त‌ि बड़े सामाजिक सन्दर्भों में होती है।

ये कव‌िताएँ यदि एक तरफ़ एक क्षण के उस सूक्ष्मांश को भी पकड़ लेती हैं जो पानी में डूबते हुए आदमी को पानी की ताज़गी से मिलने वाली राहत का साक्षी होता है, तो दूसरी तरफ़ सत्ता तथा शक्त‌ि की स्थूल संरचनाओं को भी जो व्यक्त‌ि को एक यंत्र मात्र बनाने को तत्पर रहती हैं।

इन कव‌िताओं की परिधि में वे प्रश्न भी आते हैं जो मनुष्य के अस्त‌ित्व के साथ अनादि से जुड़े हैं, और वे भी जिनका ताल्लुक़ हमारे आज और अभी से है—

हरेक आदमी एक नए युद्ध के साथ खड़ा है/और धूप में टँगा समाज अब सो रहा है।

कव‌ि के अपने शब्दों में ‘कला का उद्देश्य सौन्दर्य की उपासना नहीं, सत्य का अनुसन्धान है। वह वर्चस्व की भाषा को अभ‌िव्यंज‌ित नहीं करती, बल्क‌ि उन अनुपस्थ‌ितियों को उद्घाटित करती है, जिन्हें इतिहास या वर्तमान ने विस्मृत‌ि के गर्त में डाल दिया है।’

ये कव‌िताएँ शब्दशः यही करती हैं।  

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 144p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Surya Se Purva Ka Uttar
Your Rating
Keshav Chandra

Author: Keshav Chandra

केशव चन्द्र

केशव चन्द्र का जन्म दिसम्बर 1969 को पातेपुर, बिहार में हुआ। स्कूली शिक्षा नेतरहाट आवासीय विद्यालय, स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से किया।

पेंटिंग, फ़ोटोग्राफ़ी और दिल्ली के अल्पज्ञात ऐतिहासिक स्मारकों में गहरी अभिरुचि। पेंटिंग की प्रमुख कला दीर्घाओं में प्रदर्शनियाँ आयोजित और फ़ोटोग्राफ़ की एक पुस्तक ‘व्हेन टरक्वाइस वाटर्स टन्ड डार्क’ प्रकाशित।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1995 में नियुक्ति तथा महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवा। वर्तमान में चेयरमैन, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद्।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top