प्रस्तुत पुस्तक प्राकृतिक चिकित्सा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उसके सिद्धान्तों और उसकी विभिन्न विधियों पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराती है। अलग-अलग अध्याय में—रोग क्या है, रोग के प्रकार और उसका वर्गीकरण, स्वस्थ, जीवन के लिए उपयोगी सुझाव, सन्तुलित आहार और स्वस्थ जीवन, भोजन करने की सही विधि, वृद्धावस्था, अच्छी नींद, अच्छी याददाश्त आदि के बारे में महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं। मधुमेह, उच्च और निम्न रक्तचाप, गठिया, मोटापा, तनाव, गर्दन व पीठ का दर्द आदि बीमारियों के बारे में प्राकृतिक निदान के साथ योग क्रियाएँ भी बताई गई हैं। विशेष रूप से पुस्तक में प्रकृति के अनमोल उपहारों, गेहूँ के पौधे का महत्त्व, आँवला, नीबू, शहद, लहसुन, अखरोट की महत्ता पर प्रकाश डाला गया है कि ये किस प्रकार हमारे लिए उपयोगी हैं।
Language | Hindi |
---|---|
Binding | Paper Back |
Translator | Not Selected |
Editor | Not Selected |
Publication Year | 2006 |
Edition Year | 2015, Ed. 3rd |
Pages | 84p |
Publisher | Radhakrishna Prakashan |
Dimensions | 21.5 X 14 X 0.5 |