Facebook Pixel

Neela Phool

Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹262.50 Regular Price ₹350.00
25% Off
In stock
SKU
Neela Phool

- +
Share:
Codicon

सच्ची है या है यह कच्ची, कैसी अपनी प्रीत लिखो,

                    उसने आज कहा है मुझसे, मुझ पर कोई गीत लिखो।

‘नीला फूल’ गीतों का ऐसा संग्रह है जिसमें पारिवारिक सम्बन्धों से लेकर देश, ईश्वर-भक्त‌ि, तीज-त्योहार और मनुष्य की भिन्न-भिन्न मनस्थ‌ित‌ियों को लेकर लिखे गए भावप्रवण गीत संकलित हैं।

गीतों को कव‌िता का वह रूप समझा जाता है जो मन की सबसे कोमल भावनाओं को ऐसी शैली में व्यक्त करता है जिससे हमारी अभ‌िव्यक्त‌ि एक तरल और याद रह जानेवाले रूप में हमेशा के लिए हमारे पास रह जाती है। वे हमें याद रहते हैं और ऐसे अवसरों पर हमारा साथ देते हैं जब हम किसी निर्वचनीय भावना को व्यक्त करना चाहते हैं।

इस पुस्तक में शामिल गीतों में सरल और प्रवहमान शब्दावली में अत्यन्त अर्थपूर्ण ढंग से ऐसे विषयों को भी गीत में ढाल दिया गया है जो सामान्यतः गीतों में स्थान नहीं पाते, ‘अदरक वाली चाय’ शीर्षक गीत की ये पंक्त‌ियाँ दृष्टव्य हैं—

                    धीमी-धीमी लौ में हमने, मन की बात उबाली

                    जनम-मरण की सौगन्धों की, ताजी तुलसी डाली

                    दोनों मिलकर लिख दें आओ, एक नया अध्याय

                    देखो तुमको बुला रही है, अदरक वाली चाय

कव‌ि के अनुसार, ‘राम मेरे गीतों की प्रेरणा भी हैं, विषय भी और मेरे गीतों के अर्थ भी।’ इसलिए राम, उर्मिला, तुलसी, कृष्ण आदि को सम्बोधित-समर्पित गीत यहाँ हैं तो होली, दीवाली और ईद का उत्सव मनाने वाले गीत भी हैं।

                    जब तक आँसू हिचकी सिसकी, दुख नैराश्य निराशा है

                    जब तक मुस्कानें रूठी हैं, जब तक जग दुर्वासा है

                    मैं घावों पर गीत लगाने, की सौगन्ध उठाता हूँ!

                    गीत प्रेम के गाता हूँ मैं, गीत प्रेम के गाता हूँ!!

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 240p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Neela Phool
Your Rating
Alokeshwar Chabdal

Author: Alokeshwar Chabdal

आलोकेश्वर चबडाल

आलोकेश्वर चबडाल का जन्म 30 अगस्त, 1974 को गिन्ती गाँव, कोटाबाग, उत्तराखंड में हुआ। विज्ञान में स्नातक और हिन्दी में परास्नातक।

गीत, गजल, मुक्तक, व्यंग्य, बाल कविता, लघुकथा, कहानी, हाईकू लेखन। राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनों में भागीदारी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच संचालन। ‘हंस’, ‘कादम्बिनी’, ‘कथादेश’, ‘दैनिक जागरण’, ‘पुनर्नवा’, ‘मेरी सहेली’, ‘गृहशोभा’, ‘सरिता’, ‘वनिता’, ‘अमर उजाला’, ‘अभिनव प्रयास’, ‘नंदन’, ‘बाल भारती’, ‘नवोदित प्रवाह’, ‘गीत गागर’ आदि पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।

‘नीरज स्मृति गीत पुरस्कार’ (2019), ‘अखिल भारतीय युवा प्रतिभा पुरस्कार’, ‘अखिल भारतीय पुरस्कार’ जैमिनी एकादमी, हरियाणा; ‘नराकास कानपुर सम्मान’, ‘हास्य श्री सम्मान’, ‘गद्य गौरव सम्मान’ औरैया हिन्दी प्रोत्साहन निधि द्वारा सम्मानित।

सम्प्रति : वरिष्ठ अधिकारी, राजभाषा; गेल (इंडिया) लिमिटेड, नई दिल्ली

ई-मेल : [email protected] 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top