Facebook Pixel

Main Boond Swayam, Khud Sagar Hoon

Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹371.00 Regular Price ₹495.00
25% Off
In stock
SKU
Main Boond Swayam, Khud Sagar Hoon

- +
Share:
Codicon

‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूँ’ कवि आशुतोष अग्निहोत्री का चौथा कविता-संग्रह है। इस कविता-पुस्तक में उन्होंने अपनी जिन कविताओं को प्रस्तुत किया है, वे एक सजग, संवेदनशील और संवादधर्मी सामाजिक मनुष्य के सम्पूर्ण संसार को प्रतिबिम्बित करती है।
प्रकृति, ईश्वर, समाज, परिवार और देश ने कवि को जो दिया, यह संकलन उसका कृतज्ञता ज्ञापन है, कोई भी पाठक जिसे पढ़ते हुए अपने ही भावोद्गार समझेगा।
‘स्नेह’, ‘प्रेम’, ‘धर्म’, ‘देश’, ‘दर्शन’ और ‘प्रेरणा’—इन छह उपशीर्षकों के तहत कवि ने यहाँ उन तमाम स्रोतों को अपने भाव समर्पित किए हैं जो मनुष्य मात्र के जीवन का आधार हैं, जहाँ से वह जीने की, सिरजने की, आगे बढ़ने और स्वयं को सार्थक करने की प्रेरणा ग्रहण करता है।
ये कविताएँ हमें हमारी उन अनुभूतियों को व्यक्त करने का बहाना बनती हैं, जिन्हें हम अपने भीतर तो रखते हैं लेकिन उचित शब्दावली और सम्यक लय के साथ व्यक्त नहीं कर पाते। इसीलिए ये कविताएँ सबकी हैं—उनकी भी जो काव्य-आस्वाद के अनुभवी लोग हैं, और उनकी भी जो पहली बार इन्हें पढ़ेंगे, और सदैव के लिए अपने अन्तस में सँजो लेंगे।
एक भाव सम्पन्न कविता-संग्रह जिसकी कविताओं का पाठ आप अपनों के बीच बैठकर बार-बार करना चाहेंगे।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 125p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Main Boond Swayam, Khud Sagar Hoon
Your Rating
Ashutosh Agnihotri

Author: Ashutosh Agnihotri

आशुतोष अग्निहोत्री

आशुतोष अग्‍नि‍होत्री का जन्म 11 मार्च, 1974 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1999 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में भारत सरकार में अपर सचिव स्तर पर, भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अंग्रेज़ी और हिन्दी, दोनों भाषाओं में लिखते हैं। अब तक उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘Love, Life and Longing’, ‘स्पन्दन’, ‘ओस की थपकी’ तथा ‘कुछ अधूरे शब्द’ (कविता-संग्रह); ‘Piece of Mind’, ‘Colors of My Wall’, ‘Looking at the Skies and Beyond’ (निबन्ध/विचार); ‘The Light of Love and Other Stories’ (कहानी-संग्रह)।
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ और लेख भी प्रकाशित हैं।
ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top