Facebook Pixel

Jab Aadivasi Gata Hai

Author: Jamuna Bini
Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹187.50 Regular Price ₹250.00
25% Off
In stock
SKU
Jab Aadivasi Gata Hai

- +
Share:
Codicon

जब आदिवासी गाता है की कविताओं में आदिम और आधुनिक, परम्परा और परिवर्तन, प्यार और प्रतिरोध तथा संगीत और सिसकी एक साथ उपस्थित हैं। पूर्वोत्तर के अरुणाचली-आदिवासी समाज और संस्कृति की नैसर्गिक धड़कन इन कविताओं में आसानी से महसूस की जा सकती है, साथ ही वह सोच भी जो कथित मुख्यधारा से परे, अब तक अलक्षित-उपेक्षित पड़े हाशिये के समाजों में अस्मिता की बढ़ती चेतना के साथ मुखर होती गई है। इन कविताओं का एक छोर प्रकृति से सुदीर्घ साहचर्य, और सहस्राब्दियों के अनुभव और यत्न से निर्मित संस्कृति के प्रति कवि के सहज गौरवबोध से बना है, जबकि दूसरा छोर उन सवालों से जो पूरी दुनिया को केवल मुनाफ़े की नज़र से देखने वाली शक्तियों को सम्बोधित हैं। जमुना बीनी की रचनात्मकता का यह वितान, वस्तुतः समकालीन हिन्दी कविता का एक नया प्रस्थान है।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 128p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 19.5 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Jab Aadivasi Gata Hai
Your Rating

Author: Jamuna Bini

जमुना बिनी

जमुना बीनी का जन्म 20 अक्टूबर, 1984 को हुआ। उन्होंने एम.ए. (हिन्दी) किया और राजीव गांधी विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश से पी-एच.डी. की उपाधि हासिल की।

उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘जब आदिवासी गाता है’ (कविता-संग्रह); ‘अयाचित अतिथि और अन्य कहानियाँ’ (कहानी-संग्रह)। असमिया, मलयालम, मराठी, सन्ताली, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेज़ी, तुर्की, बुल्गेरियन आदि भारतीय और विदेशी भाषाओं में उनकी रचनाओं के अनुवाद हुए हैं।

उन्हें अखिल भारतीय हिन्दी सेवी संस्थान के ‘राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान’, पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी के ‘सरस्वती सिंह सम्मान’, अरुणाचल प्रदेश लिटरेरी सोसायटी के ‘युवा कवि सम्मान’, न्यीशी न्येम अचाम के ‘वीमेंस अचीवर सम्मान’, पल्लव काव्य मंच के ‘तिलका माँझी राष्ट्रीय पुरस्कार’, वर्ल्ड फ़ोरम फ़ॉर पीस एंड ह्यूमन राइट्स, भूटान के ‘इंटरनेशनल एम्बेसडर ऑफ़ पीस सम्मान’, ‘डॉ. विजयमोहन सिंह युवा कथा सम्मान’ समेत कई अन्य पुरस्कार और सम्मान प्रदान किये जा चुके हैं। उन्हें अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया है।

फ़िलहाल वे राजीव गांधी विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश में एसोसिएट प्रोफ़ेसर के रूप में कार्यरत हैं।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top