Facebook Pixel

Cyber Kathayein : Digital Suraksha Ki Raah

Author: Sushil Kumar
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
As low as ₹224.25 Regular Price ₹299.00
25% Off
In stock
SKU
Cyber Kathayein : Digital Suraksha Ki Raah

- +
Share:
Codicon

साइबर-जगत यानी इंटरनेट ने बहुत सारी सहूलियतें दी हैं तो कई खतरे भी खड़े किये हैं। आए दिन लोगों के साइबर-अपराधियों से ठगे जाने की खबरें सुनने-देखने में आती हैं। और, उन अपराधियों की तरकीबें अक्सर इतनी अप्रत्याशित और अकल्पनीय होती हैं कि हैरत में डाल देती हैं। ऐसे में साइबर कथाएँ : डिजिटल सुरक्षा की राहबतलाती है कि साइबर अपराध का शिकार बनने से कैसे बचा जा सकता है। इसके लेखक ने साइबर अपराध से सम्बन्धित प्रभाग का सात वर्ष तक नेतृत्व किया है और यह किताब उस दौरान प्राप्त अनुभवों और किए गये काम पर आधारित है। वे विभिन्न मंचों पर साइबर-सुरक्षा और साइबर-अपराध सम्बन्धी जागरूकता पर लगातार व्याख्यान और अनुभव साझा करते हैं। इस किताब में उन्होंने साइबर-अपराध के तौर-तरीकों के बारे में किस्सों के माध्यम से बताया है और उनसे बचने और मुकाबला करने के टिप्स भी दिये हैं।

आज के डिजिटल हेराफेरी के दौर में एक आवश्यक किताब!

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 200p
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 19.5 X 13 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Cyber Kathayein : Digital Suraksha Ki Raah
Your Rating
Sushil Kumar

Author: Sushil Kumar

सुशील कुमार

सुशील कुमार का जन्म 1 जनवरी, 1974 को बिहार के डेहरी ऑन सोन में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी विषय में स्नातकोत्तर किया है। साथ ही नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी से साइबर अपराध अनुसन्धान, साइबर लॉ और साइबर फ़ोरेंसिक में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। छात्र जीवन से ही उनकी साहित्य और संस्कृति में गहरी रुचि रही है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी टिप्पणियाँ, आलेख आदि प्रकाशित होते रहे हैं; कविताएँ भी प्रकाशित हुई हैं। 

वे पेशे से भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने साइबर अपराध से सम्बन्धित यूनिट का सात वर्ष तक नेतृत्व किया है और वर्तमान में पुलिस उप-महानिरीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top