Facebook Pixel

Bambai-Dar-Bambai

Author: Gopal Sharma
Edition: 2026, Ed. 2nd
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹449.10 Regular Price ₹499.00
10% Off
In stock
SKU
Bambai-Dar-Bambai

- +
Share:
Codicon

सपनों का शहर मुम्बई। आमजन की कल्पनाओं, उनके सुख-दुःख और समाज के यथार्थ को रजतपट पर उतारनेवाला शहर। देश की वा‌णिज्यिक राजधानी। लेकिन क्या सिर्फ इतना ही!
‘बम्बई-दर-बम्बई’ इस शहर के इन जगप्र‌सिद्ध विशेषणों के परे जाकर इसके इतिहास और वर्तमान की अनेक परतें दिखाती है। महाराष्ट्र की राजनीति और यहाँ का जनजीवन। यहाँ का लोकेल। अँधेरी पेचीदा गलियाँ और चमचमाती सड़कें, बाजार, इमारतें। और लोग!
छोटे-छोटे किस्सों, लेखक की अपनी देखी-जानी मुम्बइया जिन्दगी के सघन विवरणों के साथ उनका अपना दृष्टिकोण; पूरे देश के परिप्रेक्ष्य में मुम्बई को लेकर उनकी दिलचस्प टिप्प‌णियों और अन्तर्दृष्टि से समृद्ध यह किताब हमें इस शहर के लगभग हर पक्ष से अवगत करा देती है।
मुम्बई के पारसी, अंग्रेजी दौर के असरात, यहाँ के मिल-कारखाने, मजदूर, चालें और झुग्गियाँ, मुम्बई की पुलिस, द‌लित आन्दोलन, फिल्मी दुनिया के वे लोग जिन्हें हम लार्जर-दैन-लाइफ देखते हैं, और वे तमाम चीजें जो इस शहर को अपने आप में खास बनाती हैं, और वे भी जो अब इसकी अपनी पहचान के लिए खतरा बनती जा रही हैं—यह किताब हर उस बारीक से बारीक रेखा को पकड़ती है जिससे इस शहर का भौगोलिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक नक्शा पूरा होता है। 
पढ़ने में रोचक और गुनने में गहरी ‘बम्बई-दर-बम्बई'!

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2012
Edition Year 2026, Ed. 2nd
Pages 327p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Bambai-Dar-Bambai
Your Rating

Author: Gopal Sharma

गोपाल शर्मा
गोपाल शर्मा का जन्म 28 अक्तूबर, 1952 को रुजयन, हाथरस, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने मुम्बई से एस.एस.सी. किया।
‘ब्लिट्स’ में 6 साल फिल्म कॉलम, ‘जनसत्ता’ दैनिक अखबार में राजनीतिक कॉलम लेखन, महानगर में  समाचार सम्पाद‌क। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में समय-समय पर कॉलम लेखन। विज्ञापनों के लिए लेखन।
उनके दो कहानी-संग्रह प्रकाशित हैं—‘अम्मा का घराक’ और ‘रेशम उलझे’।
सम्प्रति : स्वतंत्र लेखन।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top