Facebook Pixel

Adab Se Muthbhed

Author: Oma Sharma
Edition: 2026, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Lokbharti Prakashan
As low as ₹224.25 Regular Price ₹299.00
25% Off
In stock
SKU
Adab Se Muthbhed

- +
Share:
Codicon

अदब से मुठभेड़ में हमारे वक्त के पाँच महत्त्वपूर्ण रचनाकारों—राजेन्द्र यादव, मन्नू भंडारी, प्रियंवद, शिवमूर्ति और मक़बूल फ़िदा हुसेन—से ओमा शर्मा के अलग-अलग लिए गए साक्षात्कार संकलित हैं। यह किताब सिर्फ इसलिए महत्त्वपूर्ण नहीं है कि ये व्यक्तित्व महत्त्वपूर्ण हैं, दरअसल यह किताब, साक्षात्कारकर्ता के अनचाहे, अनजाने ही साक्षात्कारों की एक सैद्धान्तिकी जैसी बन गई है। जैसे राजेन्द्र यादव से बातचीत में एक बिन्दु वह भी आता है जब यह राजेन्द्र यादव का राजेन्द्र यादव से साक्षात्कार बन जाता है। इसी तरह हुसेन से बातचीत के दौरान उनकी जानी-पहचानी छवि के बरक्स, हमारी मुलाकात एक कमजोर, वेध्य, गुस्सैल हुसेन से होती है—उस जलावतनी के एहसास के चलते भी, जो पार्श्व में एक उदास धुन सरीखा बजता रहता है।

मन्नू भंडारी से साक्षात्कार जैसे मन्नू जी की ही कोई लम्बी कहानी हो—एक घरेलू दिखने वाली, बौद्धिक तड़क-भड़क से दूर, सीधी-सादी संकोचशील लेखिका, उस वक्त के नामचीन लेखकों के बहुत करीब रहते हुए भी उनसे बेपरवाह, सिर्फ अन्तःप्रेरणा से मार्गदर्शन लेती, एक तनाव भरे दाम्पत्य के बीच खामोशी से अपना काम करते हुए, किस प्रकार ‘महाभोज’ और ‘आपका बंटी’ जैसे उपन्यासों और बेशुमार कहानियों में अपने समय का एक विश्वसनीय साक्ष्य रच पाती है, यह जानना एक मार्मिक अनुभव है।

जिस प्रकार कलाकार या लेखक की दुनिया अलग होती है, उसी तरह यहाँ तक जाने के रास्ते भी समान नहीं होते। अगर प्रियंवद की दुनिया तक जाने का रास्ता सुरंग सरीखी व्यूहात्मक और उलझी हुई गलियों से गुजरता है तो शिवमूर्ति के सन्दर्भ में यह एक तपती हुई पगडंडी है, बीच-बीच में गुम हो जाती हुई। शिवमूर्ति इस बातचीत में अपने अन्तर्मन को जिस तरह अनावृत्त करते हैं, वह अन्यत्र दुर्लभ है। यहाँ भी बीच-बीच में विस्फोट की तरह आनेवाले ऐसे लम्हे बेशुमार हैं जब इस महादेश का विकराल और लोमहर्षक यथार्थ, सर्वदा घात लगाए—जैसे अचानक सामने आता और आपके कन्धे बेरहमी से झिंझोड़ देता है।

—योगेन्द्र आहूजा

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2026
Edition Year 2026, Ed. 1st
Pages 208p
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 21 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Adab Se Muthbhed
Your Rating
Oma Sharma

Author: Oma Sharma

ओमा शर्मा

ओमा शर्मा का जन्म 11 जनवरी, 1963 को दीघी, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए. करने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एम.फिल. किया।

उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘भविष्यदृष्टा’, ‘कारोबार’ और ‘दुश्मन मेमना’ (कहानी-संग्रह); ‘साहित्य का समकोण’ (विविध गद्य); ‘अन्तरयात्राएँ : वाया वियना’ (यात्रा डायरी); ‘अदब से मुठभेड़’ (साक्षात्कार); ‘वो गुज़रा ज़माना’, ‘स्टीफन स्वाइग : कालजयी कहानियाँ’ (अनुवाद)।

वे ‘विजय वर्मा कथा सम्मान’, ‘इफको सम्मान’, ‘रमाकान्त स्मृति कथा सम्मान’, ‘स्पन्दन कथा सम्मान’ तथा ‘शिवकुमार मिश्र स्मृति सम्मान’ से सम्मानित हैं। 

ई-मेल : [email protected] 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top