Facebook Pixel

Achambhe Ka Rona

Edition: 2010, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
15% Off
Out of stock
SKU
Achambhe Ka Rona

अखिलेश की यह किताब कुछ चित्रकारों और उनकी कला के बारे में है; इन चित्रकारों में अखिलेश स्वयं भी शामिल हैं। चित्रकारों के बारे में कुछ संस्मरण जैसी चीजें हैं, कुछ उनकी अपनी बातें हैं, और कुछ टिप्पणियां अखिलेश के द्वारा हैं जो उन चित्रकारों की कला की कुछ विशेषताएँ ही नहीं बतातीं, चित्रकला के कुछ अहम् पहलुओं और तमाम बुनियादी सवालों पर भी रोशनी डालती हैं। इस प्रकार यह चित्रकला के बारे में भी है। यह स्वयं अखिलेश के सरोकारों के बारे में है, जो केवल चित्रकला तक सीमित नहीं हैं, साहित्य, संगीत, और कला तथा राजनीति की वर्तमान टकराहटों तक फैले हुए हैं। और अन्ततः यह रचनाकार और गद्यकार अखिलेश के बारे में है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2010
Edition Year 2010, Ed. 1st
Pages 180p
Publisher Rajkamal Prakashan
Write Your Own Review
You're reviewing:Achambhe Ka Rona
Your Rating
Akhilesh  'Bhopal'

Author: Akhilesh 'Bhopal'

अखिलेश

सुप्रसिद्ध चित्रकार, गद्य लेखक, अनुवादक अखिलेश का जन्म 28 अगस्त, 1956 को इन्दौर, मध्य प्रदेश में हुआ। शिक्षा : नेशनल डिप्लोमा इन पेंटिंग (1978)।

प्रमुख पुस्तकें : ‘दरसपोथी’, ‘अचम्भे का रोना’, ‘शीर्षक नहीं’, ‘मक़बूल फ़िदा हुसेन’, ‘देखना’, ‘उनके बारे में’।

जीवनी : रज़ा : जैसा मैंने देखा, के विरुद्ध : स्वामीनाथन एक पक्ष, मक़बूल और Maqbool : Biography of M. F. Husain (english translation)

अनुवाद : बूझती उँगलियाँ ज. स्वामीनाथन की पुस्तक Perceiving Fingers, समास में प्रकाशित। वफ़ा की अजीब दास्ताँ, आपबीती मार्क शागाल की आत्मकथा, कुकुर नक्षत्र  प्रसिद्ध स्वीडिश लेखिका आग्नेता प्लायेल का उपन्यास Dog Star

सम्पादन : रज़ा पर केन्द्रित कलवार्ता का विशेषांक स्वामीनाथन से संवाद : स्वामीनाथन के साक्षात्कार

संवाद : अखिलेश (पीयूष दईया से बातचीत), कलाकार का देखना (अभिषेक कश्यप से बातचीत), इस प्रकार (राजेश्वर त्रिवेदी से बातचीत)

उन्हें ‘भारत भवन बिनाले सम्मान’, ‘रज़ा अवार्ड’, ‘कला कौस्तु सम्मान’, ‘वागेश्वरी सम्मान’, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ‘सीनियर आर्टिस्ट फेलोशिप’ आदि मिल चुके हैं।

वर्तमान में भोपाल में रहकर कलाकर्म में सक्रिय।

सम्पर्क : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top