Facebook Pixel

Teen Upanyas-Hard Cover

Special Price ₹675.75 Regular Price ₹795.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788171784301
Share:
Codicon

‘अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो’ मामूली नाचने-गानेवाली दो बहनों की कहानी है जो बार-बार मर्दों के छलावों का शिकार होती हैं। फिर भी यह उपन्यास जागीरदार घराने के आर्थिक ही नहीं, भावनात्मक खोखलेपन को भी जिस तरह उभारकर सामने लाता है, उसकी मिसाल उर्दू साहित्य में मिलना कठिन है। एक जागीरदार घराने के आग़ा फ़रहाद बकौल ख़ुद पच्चीस साल के बाद भी रश्के-क़मर को भूल नहीं पाते और हालात का सितम यह कि उसके लिए बन्दोबस्त करते हैं तो कुछेक ग़ज़लों का ताकि “अगर तुम वापस आओ और मुशायरों में मदऊ (आमंत्रित) किया जाए तो ये ग़ज़लें तुम्हारे काम आएँगी।” आख़िर सब कुछ लुटने के बाद रश्के-क़मर के पास बचता है तो बस यही कि “कुर्तों की तुरपाई फ़ी कुर्ता दस पैसे...” जहाँ उपन्यास का शीर्षक ही हमारे समाज में औरत के हालात पर एक गहरी चोट है, वहीं रश्के-क़मर की छोटी, अपंग बहन जमीलुन्निसा का चरित्र, उसका धीरज, उसका व्यक्तियों को पहचानने का गुण और हालात का सामना करने का हौसला मन को सराबोर भी कर जाता है।

खोखलापन और दिखावा-जागीरदार तबक़े की इस त्रासदी को सामने लाने का काम ‘दिलरुबा’ उपन्यास भी करता है। मगर विरोधाभास यह है कि समाज बदल रहा है और यह तबक़ा भी इस बदलाव से अछूता नहीं रह सकता। यहाँ लेखिका ने प्रतीक इस्तेमाल किया है फ़िल्म उद्योग का, जिसके बारे में इस तबक़े की नौजवान पीढ़ी भी उस विरोध-भावना से मुक्त है जो उनके बुज़ुर्गों में पाई जाती थी। मगर उपन्यास का कथानक कितनी पेचीदगी लिए हुए है, इसे स्पष्ट करता है गुलनार बानो का चरित्र—इसी तबक़े की सताई हुई ख़ातून जो अपना बदला लेने के लिए इस तबक़े की एक लड़की को दिलरुबा बनाती है (इस तरह नज़रिए की इस तब्दीली का माध्यम भी बनती है) और ख़ुदा का शुक्रिया अदा करती है कि उसने “एक तवील मुद्दत के बाद मेरे कलेजे में ठंडक डाली।”

तीसरा उपन्यास ‘एक लड़की की ज़िन्दगी’ है जिसे लेखिका की बेहतरीन तख़लीक़ात में गिना जाता है। यहाँ उन्होंने एक रिफ़्यूजी सिन्धी लड़की के ज़रिए पूरे रिफ़्यूजी तबक़े के दुख-दर्द को उभारा है। उस लड़के की किरदार को लेखिका ने इस तरह पेश किया है कि वह अकेली शख़्सियत न रहकर रिफ़्यूजी औरत का नुमाइंदा किरदार बन जाती है।

इस तरह क़ुर्रतुल ऐन हैदर के ये तीनों उपन्यास उनके फ़न के बेहतरीन नमूनों में गिने जा सकते हैं, साथ ही ये पढ़नेवाले के सामने उर्दू फ़िक्शन के तेवर को बड़े ही कारगर ढंग से पेश करते हैं।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 1995
Edition Year 2023, Ed. 6th
Pages 237p
Price ₹795.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Teen Upanyas-Hard Cover
Your Rating
Qurratul Ain Haider

Author: Qurratul Ain Haider

क़ुर्रतुल ऐन हैदर

 

जन्म : 20 जनवरी, 1926  में अलीगढ़ में। लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में एम.ए.। अंग्रेज़ी पत्रिका 'इम्प्रिंट’ और 'इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया’ में कई वर्षों तक कार्य किया। उर्दू की नई कहानी को शुरू करनेवालों में से एक सुश्री हैदर का पहला कहानी-संग्रह ‘सितारों से आगे’ सन् 1947 में छपा। कहानी-संग्रह ‘पतझड़ की आवाज़’ पर वर्ष 1967 का ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’। इसके अतिरिक्त अनुवाद के लिए ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’ (1969), ‘पद्मश्री’ (1984), ‘ग़ालिब मोदी अवार्ड’ (1984), ‘इक़बाल सम्मान’ (1987), ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ (1991) आदि से सम्मानित। 1994 में साहित्य अकादमी का ‘फ़ेलो’ बनाया गया।

प्रकाशित कृतियाँ : उपन्यास—‘मेरे भी सनमख़ाने’ (1949), ‘सफ़ीन-ए-ग़म-ए-दिल’ (1953), ‘आग का दरिया’ (1959), ‘कार-ए-जहाँ दराज़’ (1979), ‘निशान्‍त के सहयात्री’ (‘आख़ि‍र-ए-शब के हमसफ़र’ का रूपान्तर, 1979), ‘गर्दिश-ए-रंग-ए-चमन’ (1987), ‘चाँदनी बेगम’ (1990), ‘चाय के बाग़’ और ‘अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो’; कहानी-संग्रह—‘सितारों से आगे’ (1947), ‘शीशे के घर’ (1953), ‘पतझड़ की आवाज़’ (1966), ‘रौशनी की रफ़्तार’ (1981), ‘यह दाग़-दाग़ उजाला’ (1971); रिपोर्ताज़—‘कोहे दमावन’ (ईरान), ‘गुलगस्त’ (सोवियत संघ), ‘सितम्‍बर का चाँद’ (जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया), ‘जहान-ए-दीगर’ (अमरीका)।

निधन : 21 अगस्त, 2007 में 80 साल की उम्र में निधन।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top