Facebook Pixel

Talash Khud Ki-Paper Back

Special Price ₹359.10 Regular Price ₹399.00
10% Off
In stock
SKU
9789360868888
- +
Share:
Codicon

खुद को जानने की थोड़ी सी कोशिश हमें जीवन की राह में कहीं बहुत आगे ले जा सकती है।

हममें से कोई प्रोफेसर है, कोई छात्र, कोई डॉक्टर, इंजीनियर या आई.ए.एस. है। किसी का अपना बिज़नेस है तो कोई होम मेकर है। प्रोफेशन कोई भी हो पर हम सभी अपना-अपना जीवन जी रहे हैं। जीवन जीना बड़ी कला है। एक छोटे से सफर पर जाने के लिए हम ढेरों तैयारियाँ करते हैं, सारी जानकारी इकट्ठी करते हैं। जिन्दगी का सफर जो कई दशकों का है उसकी कोई तैयारी हम नहीं करते हैं।

औरों से सलाह लेना ठीक है, परन्तु अपने जीवन की पहेलियाँ हमें खुद सुलझानी होती हैं। यदि हम कुछ आधारभूत तथ्य जान लेते हैं तो जीवन बेहतर, खुशहाल और आसान हो सकता है। हम उन ऊँचाइयों को सहजता से छूने लगते हैं जिन पर कभी औरों को देख हम अचरज और प्रशंसा से भर जाते थे। अन्यथा हम में से कुछ तो जीवन से हार कर उसे खत्म करने तक का सोच लेते हैं।

तो दोस्तो, क्यों न जीवन की दौड़ में आगे बढ़ने के साथ-साथ हम उसे और बेहतर बनाने की भी एक कोशिश करें—खुद को पहचान कर, ‘तलाश खुद की’ के साथ!

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2024
Edition Year 2024, Ed. 1st
Pages 280p
Price ₹399.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Talash Khud Ki-Paper Back
Your Rating
Ekta Singh

Author: Ekta Singh

एकता सिंह

डॉ. एकता सिंह ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमसी), लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। वे भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में से एक, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली की सीनियर रेजिडेंट रही हैं।

2008 से 2014 तक वे उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहीं। वर्तमान में क्लाउड नाइन अस्पताल, नोएडा में वरिष्ठ स्त्री-रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। वे नोएडा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सोसाइटी की कोषाध्यक्ष हैं और संयुक्त सचिव रह चुकी हैं।

विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके कई आर्टिकल प्रकाशित हैं। उन्हें ‘श्री प्रभु दयाल बवेजा मेमोरियल गोल्ड मेडल’, ‘यूपी रतन’, ‘आयुष्मान भारत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top