Facebook Pixel

Shaane Tareekh-Paper Back

Special Price ₹270.00 Regular Price ₹300.00
10% Off
In stock
SKU
9788180318009
- +
Share:
Codicon

शेरशाह सूरी महज़ एक बादशाह नहीं ‘शाने तारीख़’ था। वह अपने समय का एक ऐसा व्यक्ति था जो किसी राजवंश में नहीं जन्मा था। एकदम धूल से उठा एक ऐसा व्यक्तित्व था जो संघर्ष की आँधियों में तपकर मध्यकालीन भारत के राजनैतिक आकाश पर एक तूफ़ान की तरह छा गया। एक ऐसा अभूतपूर्व तूफ़ान जो सिर्फ़ पाँच बरस चला, मगर जो अपना असर सदियों तक के लिए इस धरती पर छोड़ गया...

हुमायूँ के सुयोग्य बेटे अकबर ने भी अपने पूर्ववर्ती शेरशाह के सुशासन और उसकी धार्मिक सहिष्णुता का अनुगमन किया और उसके दिखाए मार्ग पर सुदीर्घ काल तक चलकर ही वह महान बना। शेरशाह ने सूत्र रूप में जो राजकाज के सिद्धान्त दिए उन्हें और भी विकसित कर जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर इतिहास में अपना नाम अमर कर गया। लेकिन जो लोग अपनी राह ख़ुद बनाते हैं, इतिहास में उनका नाम चाहे जितना श्वेत और श्याम हो, समय उनसे प्रेरित होकर उसमें नित नए रंग भरता है। शेरशाह सूरी इस लिहाज़ से अकबर महान से भी अधिक एक रचनात्मक प्रतिभासम्पन्न व्यक्ति और उससे बड़ा राष्ट्र-निर्माता था। यदि उसे अपने जीवन में दस-पन्द्रह बरस और मिले होते तो शायद लोग अकबर को भी उस तरह याद न करते जैसा आज करते हैं। शेरशाह वास्तव में इतिहास का गौरव था और अपनी इसी अद्वितीयता के कारण सदैव रहेगा !...

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2013
Edition Year 2013, Ed. 1st
Pages 328p
Price ₹300.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Shaane Tareekh-Paper Back
Your Rating
Sudhakar Adeeb

Author: Sudhakar Adeeb

सुधाकर अदीब

जन्म : 17 दिसम्बर, 1955; फ़ैजाबाद (उ.प्र)।

शिक्षा : हिन्दी साहित्य में एम.ए. करने के उपरान्त ‘हिन्दी उपन्यासों में प्रशासन' विषय पर एक महत्त्वपूर्ण एवं चर्चित शोध-प्रबन्ध रचकर पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की।

हिन्दी साहित्य के साथ इतिहास का भी अध्ययन। उत्तर प्रदेश सिविल सेवा के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके डॉ. सुधाकर अदीब निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के पद से 31 दिसम्बर, 2015 को सेवानिवृत्त हुए।

प्रकाशित कृतियाँ : चार काव्य-संग्रह, चार कहानी-संग्रह, शोध-प्रबन्ध तथा छह उपन्यास— ‘अथ मूषक उवाच’, ‘चींटे के पर', ‘हमारा क्षितिज', ‘मम अरण्य', ‘शाने तारीख़ ', ‘रंग रांची', ‘कथा विराट'।

सम्मान : अनेक सम्मानों एवं पुरस्कारों से समादृत।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top