Facebook Pixel

Pramanik Hindi-Angrezi-Urdu Shabdkosh

Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹746.25 Regular Price ₹995.00
25% Off
In stock
SKU
Pramanik Hindi-Angrezi-Urdu Shabdkosh

- +
Share:
Codicon

प्रख्यात कोशकार ज़ुबैर अहमद भागलपुरी द्वारा सम्पादित यह डिक्शनरी एक नई अवधारणा पर आधारित है। यह एक ही समय में हिन्दी-अंग्रेज़ी शब्दकोश भी है और हिन्दी-उर्दू शब्दकोश भी। इस प्रकार दो शब्दकोशों के कुशलतापूर्वक मेल से तैयार यह त्रैभाषिक डिक्शनरी न केवल अत्यधिक उपयोगी बन गई है बल्कि कोश-निर्माण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है।

इसमें संकलित शब्दों की दृष्टि से देखें तो जनसामान्य के उपयोग की शब्दावली की प्रविष्टि तो इसमें है ही, राजकीय और प्रशासनिक स्तर पर इस्तेमाल में आने वाले पारिभाषिक शब्दों को भी इसमें शामिल किया गया है। शब्द-संकलन करते समय रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आने वाले शब्दों को प्राथमिकता दी गई है।

भाषा के स्वभाव और स्वरशास्त्र (फोनेटिक्स) को ध्यान में रखते हुए डिक्शनरी में शब्दों के उच्चारण में व्यावहारिकता पर बल दिया गया है। इसी कारण उर्दू के शब्द ‘ख्वाब’, ‘ख्वाजा’ और ‘ख्वाहिश’ जैसे शब्दों को इसमें ‘खाब’, ‘खाजा’ और ‘खाहिश’ लिखा गया है। उर्दू के किसी शब्द के अन्तिम अक्षर के अन्त में आने वाले ‘हा-ए-ख़फ़ी’ का देवनागरी लिप्यन्तरण करते समय अमूमन विसर्ग का उपयोग किया जाता है, लेकिन उच्चारण को ध्यान में रखते हुए यहाँ ऐसे शब्दों के लिप्यन्तरण में विसर्ग के बजाय ‘आ’ की मात्रा अर्थात ‘अलिफ़’ का उपयोग किया गया है। समान स्वर लेकिन भिन्न अर्थ रखने वाले शब्दों का अन्तर स्पष्ट करने के लिए उनके लिप्यन्तरण में नुक़्ते का प्रयोग किया गया है।

इसमें अनेक बहुचर्चित तकनीकी शब्दों के उर्दू विकल्प भी दिये गए हैं। निश्चय ही यह सबके लिए अन्यन्त उपयोगी और संग्रहणीय है। 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 720p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 4
Write Your Own Review
You're reviewing:Pramanik Hindi-Angrezi-Urdu Shabdkosh
Your Rating
Zubair Ahmad Bhagalpuri

Author: Zubair Ahmad Bhagalpuri

ज़ुबैर अहमद भागलपुरी

जन्म : 2 मार्च, 1974; ग्राम-पिपरा, सबौर, भागलपुर

शिक्षा : बुनियादी शिक्षा मदरसा अशरफ़िया इज़हारुल उलूम, माछीपुर, भागलपुर से। बाद में ‘आलिम ऑनर्स’ की डिग्री भी प्राप्त की। पटना विश्वविद्यालय से ‘इतिहास’ विषय के साथ बी.ए. (ऑनर्स)। विश्वविद्यालय की विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में शिरकत।

पत्रकारिता : उर्दू पत्रकारिता से गहरे तौर पर जुड़े रहे। सुप्रसिद्ध उर्दू दैनिक ‘क़ौमी तंजीम’ में सहायक सम्पादक-सह-अनुवादक के रूप में वर्षों तक सेवा प्रदान करने के अतिरिक्त देश के अनेक उर्दू पत्र-पत्रिकाओं में छपते और लिखते रहे। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन, पटना के उर्दू कार्यक्रमों में भी शिरकत करते रहे।

सम्प्रति : बिहार विधान परिषद् की उर्दू शाखा में कार्यरत।

सम्पर्क : उर्दू शाखा, बिहार विधान परिषद्, पटना-15।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top