Facebook Pixel

Prakritik Apdayen Aur Bachav-Hard Cover

Special Price ₹420.75 Regular Price ₹495.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788171194681
Share:
Codicon

भूकम्प, चक्रवात, बाढ़ और सूखा जैसी विनाशकारी आपदाओं से मनुष्य-समाज आदिकाल से आक्रान्त रहा है। संसार के विभिन्न भागों में समय-समय पर इन आपदाओं के चलते जान-माल की अपूरणीय क्षति होती रही है। इसलिए सिर्फ़ भारत के लिए ही नहीं, विश्व-भर के लिए आज ये गम्भीर चुनौती बनी हुई हैं। पूरी दुनिया में इन आपदाओं के संकट से मनुष्य को मुक्त करने हेतु इनके नियंत्रण, रोकथाम और प्रबन्धन आदि पर व्यापक कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।

लेकिन इन आपदाओं से बचाव के लिए जनसाधारण को इनके विषय में आधारभूत जानकारियाँ देना भी उतना ही ज़रूरी है। इसीलिए प्रस्तुत पुस्तक में भूकम्प, ज्वालामुखी, चक्रवात, बाढ़, सूखा, टारनेडो और तड़ित झंझा आदि आपदाओं की भौगोलिक स्थिति, कारणों, प्रभावों, चेतावनियों-सावधानियों तथा नियंत्रण व रोकथाम आदि के तरीक़ों पर प्रकाश डाला गया है। प्राकृतिक आपदाएँ हमारी आर्थिक व सामाजिक व्यवस्था को तो नष्ट करती ही हैं, साथ ही इनसे प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों का मनोबल भी भंग होता है, जिसका राष्ट्रों की विकास-प्रक्रिया पर दूरगामी असर पड़ता है। इस परिप्रेक्ष्य में इस पुस्तक का अध्ययन अत्यन्त उपयोगी और प्रकृति के सम्मुख विवश हमारे मन को धैर्य बँधानेवाला होगा, ऐसी हमें उम्मीद है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 1999
Edition Year 2019, 3rd
Pages 223p
Price ₹495.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Prakritik Apdayen Aur Bachav-Hard Cover
Your Rating
Rajendra Prasad Singh

Author: Rajendra Prasad Singh

राजेन्द्रप्रसाद सिंह

अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भाषावैज्ञानिक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पीएच.डी.।

प्रकाशित प्रमुख कृतियाँ : ‘भाषा का समाजशास्त्र’, ‘भारत में नाग परिवार की भाषाएँ’, ‘भोजपुरी के भाषाशास्त्र’, ‘भोजपुरी व्याकरण’, ‘शब्दकोश आ अनुवाद के समस्या’, ‘हिन्दी साहित्य का सबाल्टर्न इतिहास’, ‘हिन्दी साहित्य प्रसंगवश’ आदि।

सम्पादित पुस्तकें : ‘कहानी के सौ साल : चुनी हुई कहानियाँ’, ‘काव्यतारा’, ‘काव्य रसनिधि’, ‘दलित साहित्य का इतिहास-भूगोल’, ‘भोजपुरी-हिन्दी-इंग्लिश लोक शब्दकोश’, ‘पंचानवे भाषाओं का समेकित पर्याय शब्दकोश’, ‘साहित्य में लोकतंत्र की आवाज़’।

अंग्रेज़ी में अनूदित पुस्तकें : ‘दि री-राइटिंग प्रॉब्लम्स ऑव भोजपुरी ग्रामर’, ‘डिक्शनरी एंड ट्रांसलेशन’, ‘लैंग्वेजेज ऑव नाग फैमिली इन इंडिया’।

इग्नू की पाठ्य-पुस्तकें : ‘भोजपुरी भाषा और लिपि’, ‘भोजपुरी व्याकरण’, ‘भोजपुरी अनुवाद’।

मॉरीशस सरकार के विशेष अतिथि एवं वहाँ सात दिवसीय व्याख्यान; बी.बी.सी. लन्दन तथा एम.बी.सी., पोर्ट लुई सहित देश के कई आकाशवाणी केन्द्रों से साक्षात्कार एवं वार्ताएँ प्रसारित।

कई राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों, सेमिनारों एवं कार्यशालाओं में सहभागिता तथा व्याख्यान।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top